यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 22, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
De De Pyaar De 2: अजय देवगन की फिल्म में हुई फेमस एक्टर की एंट्री, रोमांटिक-कॉमेडी मूवी में खूब जमाएंगे जोड़ी!
अजय देवगन पिछले कुछ वर्षों में लीक से हटकर फिल्में करते हुए अपने फैंस का एंटरटेनमेंट कर रहे हैं। इस ...और पढ़ें

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। De De Pyaar De 2: साल 2019 में आई फिल्म 'दे दे प्यार दे' ने बॉक्स ऑफिस पर खूब नोट छापे थे। इस मूवी में अजय देवगन (Ajay Devgn) और रकुल प्रीत सिंह (Rakul Preet Singh) की लव स्टोरी दिखाई गई थी। अपने पिता की उम्र के लड़के के प्यार में पड़ी 26 साल की लड़की की इस लव स्टोरी ने एंटरटेनमेंट के साथ ही लोगों को हंसा-हंसा कर लोटपोट भी किया था।
अकिव अली के डायरेक्शन में बनी 'दे दे प्यार दे' बॉक्स ऑफिस पर हिट साबित हुई थी। फिल्म के फर्स्ट पार्ट में आशीष मेहरा (अजय देवगन) के उसकी फैमिली को आयशा (रकुल प्रीत सिंह) के साथ उसके रिलेशन के लिए मनाना दिखाया गया। लड़के की साइड की फैमिली तो मान गई, अब लड़की के साइड की फैमिली क्या रिएक्शन देगी, ये सेकंड पार्ट में दिखाया जा सकता है।
'दे दे प्यार दे 2' में हुई इस एक्टर की एंट्री
'दे दे प्यार दे' रोमांटिक-कॉमेडी मूवी है। पहले पार्ट में 'आशीष' और 'आयषा' के रिलेशन के साथ ही आशीष के उसकी एक्स वाइफ (तब्बू) के साथ भी रिलेशन दिखाए गए। अब सेकंड पार्ट में रकुल प्रीत सिंह की फैमिली का इंट्रोडोक्शन हो सकता है।
पिंकविला की रिपोर्ट के अनुसार, इस रॉमकॉम मूवी में अनिल कपूर (Anil Kapoor) की एंट्री पक्की हुई है। वह फिल्म के सीक्वल में रकुल प्रीत सिंह के पिता का रोल कर सकते हैं। वहीं, तब्बू का रोल दूसरी फिल्म में भी होगा या नहीं, इसकी जानकारी के लिए इंतजार करना होगा।
यह भी पढ़ें: Abhay Deol को ये क्या हुआ? एक्टर का चेहरा पड़ा नीला, घबराए फैंस बोले- आपने भी बोटोक्स करा लिया?
टी सीरिज और लव फिल्न्स के प्रोडक्शन में बनने वाली 'दे दे प्यार दे 2' के 1 मई, 2025 को रिलीज होने की चर्चा है।
यह भी पढ़ें: थिएटर्स में नहीं होगा Ajay Devgn और अल्लू अर्जुन का टकराव, मेकर्स ने बदली Singham Again की रिलीज डेट?
