विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Homebound के बाद विशाल जेठवा के हाथ लगी Maddock की फिल्म, अनीत पड्डा के साथ ऑनस्क्रीन करेंगे रोमांस

Published: Fri, 06 Feb 2026 02:04 PM (IST)

नीरज घायवान की फिल्म 'होमबाउंड', जिसमें विशाल जेठवा ने अभिनय किया था, ऑस्कर के लिए भारत की आधिकारिक एंट्री थी, ...और पढ़ें

विशाल जेठवा और अनीत पड्डा (फोटो-इंस्टाग्राम)

विशाल जेठवा और अनीत पड्डा (फोटो-इंस्टाग्राम)

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। नीरज घायवान (Neeraj Ghaywan) की होमबाउंड (Homebound) ने इस साल ऑस्कर के लिए आधिकारिक एंट्री की थी। फिल्म भारत की ओर से शीर्ष 15 फिल्मों में शॉर्टलिस्ट हुई थी लेकिन जनवरी 2026 में अंतिम नामांकन में जगह नहीं बना पाई।

होमबाउंड में नजर आए थे एक्टर

यह करण जौहर द्वारा निर्मित है और कान फिल्म महोत्सव में 9 मिनट के स्टैंडिंग ओवेशन के बाद चर्चा में आई थी। इस फिल्म में ईशान खट्टर (Ishaan Khattar), विशाल जेठवा (Vishal Jethwa) और जाह्ववी कपूर लीड रोल में नजर आए थे। फिल्म में विशाल जेठवा की एक्टिंग की काफी तारीफ भी हुई थी।

Aneet (3)

यह भी पढ़ें- 'दुनिया का सबसे अच्छा...' डेटिंग की खबरों के बीच Aneet Padda ने की अहान पांडे की तारीफ

कब शुरू होगी फिल्म की शूटिंग

वहीं अब एक्टर को लेकर एक नया अपडेट सामने आया है। लेटेस्ट न्यूज के मुताबिक विशाल मैडॉक फिलम्स की हॉरर कॉमेडी फिल्म का हिस्सा बनने वाले हैं। इस प्रोजेक्ट में वो सैयारा फेम अनीत पड्डा के साथ स्क्रीन शेयर करते नजर आएंगे। फिल्म की शूटिंग अगले महीने शुरू हो सकती है। इंडिया टुडे की रिपोर्ट के अनुसार विशाल जेठवा फिल्म में अनीत पड्डा के साथ रोमांस करते नजर आएंगे। हालांकि इसकी ऑफिशियल कंफर्मेंशन का अभी इंतजार है।

Aneet (8)

सैयारा से अनीत ने किया था डेब्यू

जानकारी के अनुसार अनीत दिसंबर और जनवरी में कॉलेज के एग्जाम खत्म होने के बाद दिनेश विजान की शक्ति शालिनी की शूटिंग शुरू करेंगी। अनीत फिलहाल अपने फाइनल ईयर एग्जाम की तैयारी कर रही हैं। वह पॉलिटिकल साइंस से बी.ए. (ऑनर्स) कर रही हैं। सैयारा की रिलीज के बाद अहान पांडे और अनीत पड्डा को काफी फेम मिला। दोनों ने इस फिल्म से डेब्यू किया और रातों रात स्टार बन गए।

यह भी पढ़ें- King की रिलीज डेट से Shakti Shalini के मेकर्स को बड़ा खतरा! क्या पोस्टपोन होगी अनीत पड्डा की फिल्म?