विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 15, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Alanna Panday Haldi Ceremony: अनन्या पांडे से लेकर पलक तिवारी तक, सितारों से सजी अलाना पांडे की हल्दी की शाम

By Aditi YadavEdited By: Aditi Yadav
Published: Wed, 15 Mar 2023 08:55 PM (IST)

Alanna Panday Haldi Ceremony अलाना पांडे (Alanna Panday) शादी के बंधन में बंधने वाली हैं। सोशल मीडिया पर हल्दी सेरेमनी ...और पढ़ें

Alanna Panday, Ananya Panday, Kim Sharma, Gauri Khan, Alvira Agnihotri, Alanna Panday Sangeet Night
Alanna Panday, Ananya Panday, Kim Sharma, Gauri Khan, Alvira Agnihotri, Alanna Panday Sangeet Night

नई दिल्ली, जेएनएन। Alanna Panday Haldi Ceremony: अनन्या पांडे (Ananya Pandey) की कजिन बहन अलाना पांडे (Alanna Panday) शादी के बंधन में बंधने वाली हैं। पिछले दो दिन से उनकी प्री-वेडिंग फंक्शन चल रहे हैं।

मंगलवार को उनकी मेहंदी सेरेमनी हुई और आज बुधवार यानी 15 मार्च को उनकी हल्दी सेरेमनी है। सोशल मीडिया पर हल्दी सेरेमनी की कुछ तस्वीरें सामने आई हैं, जिसमें चंकी पांडे से गौरी खान तक कई सितारे शामिल हुए।

अनन्या पांडे का लुक

अनन्या पांडे ने अपनी बहन अलाना के हल्दी में हेवी पिंक कलर का लहंगा पहना। एक्ट्रेस के लहंगे का ब्लाउज काफी डीप नेक है, जिसको पीछे की तरफ से मोती का डिजाइन बनाकर काफी स्टाइलिश लुक दिया गया। एक्ट्रेस ने इस बार अपने हाफ बालों में एक हेयरस्टाइल बनाया हुआ है।

अतुल अग्निहोत्री और अलवीरा

अलाना की हल्दी सेरेमनी में सलमान खान के जीजा अतुल अग्निहोत्री अपनी वाइफ अलविरा संग नजर आए। अलविरा इस मौके पर येलो कलर के लहंगे में दिखी।

अनुषा दांडेकर और शिबानी दांडेकर

अलाना पांडे की हल्दी सेरेमनी में बॉलीवुड की दो खूबसूरत बहनें भी नजर आई। एक्ट्रेस अनुषा दांडेकर और शिबानी दांडेकर। इस दौरान दोनों ट्रेडिशनल अवतार में दिखी। शिबानी दांडेकर इस दौरान ब्लू और पिंक साड़ी में दिखी तो वहीं, अनुषा लाइट पिंक कलर की साड़ी में दिखी।

तनीषा मुखर्जी

काजोल की बहन और बॉलीवुड एक्ट्रेस तनीषा मुखर्जी भी इस सेरेमनी में शामिल हुई। इस दौरान वह येलो कलर की खूबसूरत साड़ी में दिखी।

डिनो मोरिया और किम शर्मा

एक्ट्रेस किम शर्मा एक्टर डिनो मोरिया के साथ नजर आई। जो लाइट वेट फ्लोरल लहंगे में काफी सुंदर लग रही थीं। तो वहीं, व्हाइट कुर्ते पजामे में नजर आए।

ब्वॉयफ्रेंड संग पहुंची आलिया कश्यप

अनुराग कश्यप की लाडली आलिया कश्यप भी इस संगीत का हिस्सा बनी। इस दौरान वह अपने बॉयफ्रेंड के साथ पहुंची। आलिया पिंक लहंगा में काफी गॉर्जियस लगीं और उनके ब्वॉयफ्रेंड भी एथनिक लुक में हैंडसम लग रहे हैं।

पलक तिवारी

 श्वेता तिवारी की बेटी पलक तिवारी भी पहुंचीं। इस दौरान मल्टी कलर के लहंगे में खूबसूरत दिखी।


यह भी पढ़ें- बहन अलाना की मेहंदी सेरेमनी में अनन्या पांडे ने लूटी महफिल, पिंक लहंगे में दिखीं बेहद खूबसूरत