विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 14, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

बहन अलाना की मेहंदी सेरेमनी में अनन्या पांडे ने लूटी महफिल, पिंक लहंगे में दिखीं बेहद खूबसूरत

By Aditi YadavEdited By: Aditi Yadav
Published: Tue, 14 Mar 2023 07:28 PM (IST)

Alanna Panday Mehendi Ceremony अनन्या पांडे की कजिन बहन अलाना पांडे भी जल्द शादी के बंधन में बंधने वाली हैं। ...और पढ़ें

Alanna Panday Mehendi Ceremony, Alanna Panday, Alanna Panday, Sohail Khan house, Ananya Panday And Alanna Panday
Alanna Panday Mehendi Ceremony, Alanna Panday, Alanna Panday, Sohail Khan house, Ananya Panday And Alanna Panday

नई दिल्ली, जेएनएन। Alanna Panday Mehendi Ceremony: बॉलीवुड इंडस्ट्री में एक के बाद एक सितारें शादी के बंधन में बंध रहे है। हाल ही में स्वरा भास्कर ने दिल्ली में अपने ब्वॉयफ्रेंड संग शादी रचाई। वहीं अब अनन्या पांडे की कजिन बहन अलाना पांडे भी जल्द शादी के बंधन में बंधने वाली हैं।

दो साल पहले उन्होंने विदेशी ब्वॉयफ्रेंड आइवर मैक्रे संग सगाई की थी। वहीं अब ये कपल शादी करने जा रहा है। आज यानी मंगलवार से प्री-वेडिंग फंक्शन की शुरुआत हो चुकी है। आज अलाना की मेहंदी सेरेमनी हो रही है, जिसमें पूरा पांडे और खान परिवार समेत कुछ बॉलीवुड की हस्तियां शामिल हुई है।

सोहेल खान के घर हो रही है मेहंदी सेरेमनी

अलाना और आइवर मैक्रे की मेहंदी सेरेमनी एक्टर सोहेल खान के घर हो रही हैं। इस दौरान होने वाली दुल्हन की भी एक झलक सामने आई। अपनी मेहंदी सेरेमनी के लिए अलाना ने ग्रीन कलर के हेवी लहंगे में खूबसूरत नजर आई। इसपर उन्होंने लाइट ज्वैलरी कैरी की हैं।

मांग में टीका और कानों में झुमके पहने हुए हैं। इसके साथ ही उन्होंने हाथों में हरे रंग की खूबसूरत चूड़ियां पहनी हैं। वहीं अलाना के मंगेतर आइवर मैक्रे ने अलाना से मैचिंग करते हुए मिंट ग्रीन कलर की शेरवानी पहनी।

यह भी पढ़ें- Entertainment Top News 14 March: 'गैसलाइट' का ट्रेलर हुआ रिलीज, कृष्णा मुखर्जी की शादी में वचन सुन छूटी हंसी

बहन की मेहंदी सेरेमनी में अनन्या पांडे का खूबसूरत लुक

वहीं अनन्या के आउटफिट की बात करें तो उन्होंने पिंक और सिल्वर कलर का लहंगे में नजर आई, जिसमें वह काफी सुंदर लग रही है। साथ ही उन्होंने बालों में मैसी पोनीटेल किया है। उनके पैरेंट्स चंकी पांडे, भावना पांडे, बहन रायसा पांडे भी नजर आई।

बॉबी देओल भी आए नजर

इस फंक्शन में एक्टर अपनी पत्नी तान्या संग पहुंचे। इसके अलावा सलमान खान की बहन अलवीरा पति अतुल अग्निहोत्री के साथ पहुंचीं। सुनील शेट्टी, हेलन, जावेद जाफरी की बेटी अलाविया जाफेरी और करण मेहता भी नजर आए।

View this post on Instagram

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)

16 मार्च को होगी शादी

अलाना लंबे समय से ब्वॉयफ्रेंड आइवर मैक्रे को डेट कर रही हैं। नवंबर 2021 में उनकी सगाई हुई थी। 16 मार्च को अलाना और आइवर मुंबई में शादी करेंगे। रिपोर्ट के मुताबिक हल्दी सेरेमनी पांडे परिवार के घर पर होगी।

वहीं शादी की रस्में ताज पैलेस में निभाई जाएंगी। बता दें, अनन्या पांडे पेशे से मॉडल और सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर हैं। जबकि आइवर एक फोटोग्राफर और वीडियोग्राफर हैं। दोनों काफी समय से अमेरिका में रह रहे है।


यह भी पढ़ें- Aamir-Aishwarya Video: जब ऐश्वर्या संग आमिर खान ने किया 'तुझे देखा तो ये जाना' गाने पर डांस, वीडियो वायरल