यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 08, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
मौसी बनीं Ananya Pandey, एक्ट्रेस की कजिन बहन Alanna Panday ने बेटे को दिया जन्म
सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर और अनन्या पांडे की चचेरी बहन अलाना पांडे मां बन चुकी हैं। अलाना पांडे (Alanna Panday) और ...और पढ़ें

HighLights
- सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर अलाना पांडे बनीं मां
- वीडियो शेयर कर दिखाया बेटे का चेहरा
- जल्द करण जौहर की सीरीज में आएंगी नजर
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। एक्ट्रेस अनन्या पांडे (Ananya Pandey) मौसी बन गई हैं, उनकी कजिन और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर अलाना पांडे (Alanna Panday) ने बेटे को जन्म दिया हैं। इस साल के शुरुआत में अलाना ने अपनी प्रेग्नेंसी का खुलासा किया था।
इतना ही नहीं मुंबई में पांडे फैमिली ने अपनी लाडली के लिए बेबी शॉवर सेरेमनी का भी आयोजन किया था, जिसमें अनन्या के फ्रेंड्स और बी टाउन के स्टार किड्स भी शामिल हुए थे। वहीं अब अलाना ने सोशल मीडिया पर मां बनने के बाद फैंस संग गुड न्यूज शेयर की है।
अलाना ने दिखाई बेटे की झलक
सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर अलाना पांडे आखिरकार मां बन गई। उन्होंने बेटे को जन्म दिया। उन्होंने और उनके पति इवोर मैक्रे ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर घोषणा की कि वे माता-पिता बन गए हैं और बच्चे की एक झलक भी अपने फैंस के साथ शेयर की है।
यह भी पढे़ं- Alanna Panday के बेबी शावर में पहुंचे Ananya Panday के ब्वॉयफ्रेंड आदित्य रॉय कपूर, देखें सेलिब्रेशन की तस्वीरें
View this post on Instagram
इस वीडियो की शुरुआत अलाना के पति इवोर मैक्रे से होती है, जो बेड पर बैठे नजर आ रहे हैं और इशारा करते है कि तुम भी आओ। तभी अलाना अपने बेटे को गोद में लिए बेड पर आती है और दोनों एक-दूसरे को लिप किस करते हैं। इस वीडियो में तीनों ब्लू आउटफिट में नजर आ रहे हैं। साथ ही कैप्शन में लिखा- हमारा नन्हा शहजादा यहां है।
अनन्या पांडे ने किया रिएक्ट
एक्ट्रेस अनन्या पांडे ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर अलाना के इस वीडियो को शेयर कर अपनी खुशी जाहिर की है। इसी के साथ एक्ट्रेस ने कैप्शन में लिखा है- मेरा प्यारा भांजा आ गया है।
एक्टिंग की दुनिया में कदम रखेंगी अलाना
बता दें, बहन अनन्या की तरह अब अलाना भी जल्द ही अपना एक्टिंग डेब्यू करने वाली हैं। बीते दिनों खबर थी कि वह करण जौहर की अपकमिंग अमेजन प्राइम सीरीज 'द ट्राइब' में नजर आएंगी।
