2 साल बाद लौट रही है Call Me Bay, ऑटो रिक्शा पर स्वैग दिखाते हुए अनन्या पांडे ने किया रिलीज डेट का एलान
अनन्या पांडे अभिनीत वेब सीरीज 'कॉल मी बे' का दूसरा सीजन की अनाउंसमेंट हो गई है।

कॉल मी बे की रिलीज डेट का हुआ एलान
HighLights
'कॉल मी बे' सीजन 2 की रिलीज डेट घोषित हुई
अनन्या पांडे बेला 'बे' चौधरी के रूप में वापसी करेंगी
प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम होगी सीरीज
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। करण जौहर की वेब सीरीज 'कॉल मी बे' (Call Me Bae) में अनन्या पांडे (Ananya Panday) ने बेला 'बे' चौधरी का किरदार निभाया था। लोगों ने उन्हें इस रोल में खूब पसंद किया।
इस सीरीज में अनन्या की कॉमिक टाइमिंग और एक अमीर घराने की लड़की के रूप में उनका अभिनय, जो मुंबई में अपनी जिंदगी खुद संभालती है दर्शकों को खूब पसंद आया। अब, पहले सीजन के दो साल बाद, 'बे' की वापसी होने जा रही है।
अनोखे अंदाज में किया रिलीज डेट का एलान
प्राइम वीडियो ने आखिरकार इस आने वाले सीजन की रिलीज डेट की घोषणा कर दी है। मंगलवार को प्राइम वीडियो ने एक वीडियो शेयर किया, जिसमें अनन्या 'बे' (Bae) के रूप में एक स्टाइलिश आउटफिट पहने ऑटो-रिक्शा की छत पर लेटी हुई नजर आ रही हैं।
क्लिप में वह कहती हैं,'मैं 'बे' हूं, मैं छा जाने के लिए आई हूं। खाओ,प्यार करो और प्रार्थना करो, आज के दिन का पूरा आनंद लो।' कैप्शन से पता चला कि नया सीजन 17 दिसंबर को रिलीज होगा।
View this post on Instagram
यह आठ एपिसोड वाली सीरीज अपने ह्यूमर, ग्लैमर और दोस्ती के अनोखे मेल के साथ वापसी कर रही है, जिसमें बे की जिंदगी पहले से भी ज्यादा उलझी हुई है, क्योंकि इस बात वह अपने दिल और बहन कोड को भी आजमाती नजर आने वाली है।
करण जौहर हैं सीरीज के निर्माता
कॉल मी बे सीजन 2 को कॉलिन डी’ कुन्हा द्वारा डायरेक्ट किया जा रहा है, जबकि करण जौहर, अदार पूनावाला और अपूर्व मेहता ने धर्माटिक एंटरटेनमेंट के बैनर तले इसे प्रोड्यूस किया है, जिसमें सोमेन मिश्रा और कॉलिन डी’कुन्हा एक्जीक्यूटिव प्रोड्यूसर हैं।
-1794911265203.webp)
इशिता मोइत्रा द्वारा क्रिएटेड, इस सीरीज को इशिता मोइत्रा, समीना मोटलेकर, रोहित नायर और नित्तल चंद्रराणा द्वारा लिखा गया है। इतना ही नहीं नई सीरीज अपने साथ टैलेंटेड एक्टर्स की टीम लेकर आ रही है, जिसमें अनन्या पांडे लीड रोल में नजर आने वाली हैं, जबकि श्रुति कमल हासन भी सीरीज का हिस्सा बन रही हैं।
कौन-कौन से कलाकार आएंगे नजर
इनके अलावा इसमें वीर दास, गुरफतेह पीरजादा, वरुण सूद, विहान समत, मुस्कान जाफरी, निहारिका लायरा दत्त, लिसा मिश्रा और मिनी माथुर भी अहम किरदारों को निभाते दिखाई देने वाले हैं।
यह भी पढ़ें- Ananya Panday का रूमर्ड ब्वॉयफ्रेंड वॉकर ब्लेनको के साथ ब्रेकअप? आदित्य रॉय कपूर के बाद दो साल से कर रही थीं डेट
यह भी पढ़ें- Chand Mera Dil On OTT: ओटीटी पर सोई किस्मत जगाने आ रही चांद मेरा दिल, कहां होगी स्ट्रीम?
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।