विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Ananya Panday का रूमर्ड ब्वॉयफ्रेंड वॉकर ब्लेनको के साथ ब्रेकअप? आदित्य रॉय कपूर के बाद दो साल से कर रही थीं डेट

Published: Wed, 26 Aug 2026 04:30 PM (IST)

बॉलीवुड एक्ट्रेस अनन्या पांडे का वॉकर ब्लेनको के साथ करीब दो साल का रिश्ता खत्म हो गया है।

News Article Hero Image

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। बॉलीवुड एक्ट्रेस अनन्या पांडे (Ananya Panday) की लव लाइफ इस समय हिचकोले खा रही है। आदित्य रॉय कपूर (Aditya Roy Kapur) के बाद वॉकर ब्लेनको के साथ भी उनका रिश्ता खत्म हो गया है।

अनंत अंबानी की शादी से उड़ी थी डेटिंग की खबरें

दोनों करीब दो साल से एक-दूसरे को डेट कर रहे थे। दोनों की डेटिंग की खबर सबसे पहले जुलाई 2024 में आई थी। अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी के समय दोनों को कोजी होते देखा गया था।

ईटाइम्स के अनुसार,'पिछले हफ्ते अनन्या ने ही रिश्ता खत्म करने का फैसला किया था। हालांकि, यह ब्रेक-अप आपसी सहमति से हुआ था और दोनों के बीच कोई मनमुटाव नहीं है।'

Ananya (1)

आदित्य रॉय कपूर को कर चुकी हैं डेट

वॉकर से पहले अनन्या अभिनेता आदित्य रॉय कपूर के साथ रिलेशनशिप में थीं। खबरों के मुताबिक, दोनों ने 2022 में डेटिंग शुरू की और लगभग दो साल साथ रहने के बाद मार्च 2024 में अलग हो गए। हालांकि उन्होंने शुरुआत में अपने रिश्ते को सीक्रेट रखा, लेकिन पुर्तगाल में उनकी छुट्टियों की तस्वीरें ऑनलाइन सामने आने के बाद उन्हें काफी सुर्खियां मिलीं।

इसके बाद अनन्या को एक W नाम का पेंडेंट भी पहने देखा गया जिसने आग में घी डालने का काम किया। वॉकर ने अनन्या के 26th बर्थडे पर भी एक क्यूट पोस्ट कर उन्हें बर्थडे विश किया था।

यह भी पढ़ें- Chand Mera Dil On OTT: ओटीटी पर सोई किस्मत जगाने आ रही चांद मेरा दिल, कहां होगी स्ट्रीम?

यह भी पढ़ें- Box Office पर छाई 8.5 IMDb रेटिंग वाली रोमांटिक थ्रिलर Chand Mera Dil, संडे को हुई धुआंधार कमाई