विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 02, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Anant-Radhika के प्री-वेडिंग में दूसरे दिन भी बेहद खूबसूरत लगीं ईशा, इस खास थीम में दिखे मार्क जुकरबर्ग

By Rajshree VermaEdited By: Rajshree Verma
Published: Sat, 02 Mar 2024 07:44 PM (IST)

अनंत और राधिका के प्री वेडिंग फंक्शन का आज दूसरा दिन है। इस फंक्शन की थीम ए वॉक ऑन द ...और पढ़ें

ईशा अंबानी और मार्क जुकरबर्ग (Photo Credit: Instagram)
ईशा अंबानी और मार्क जुकरबर्ग (Photo Credit: Instagram)

HighLights

  1. दूसरे दिन 'जंगल फीवर' है अनंत-राधिका की प्री वेडिंग का ड्रेस कोड
  2. मार्क जुकरबर्ग ने दिखाई दूसरे दिन की झलक
  3. ईशा अंबानी भी लगीं बेहद खूबसूरत

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। मुकेश अंबानी के छोटे बेटे अनंत के प्री वेडिंग फंक्शन का आगाज 1 मार्च से हो गया है, जो 3 मार्च तक चलने वाला है। अनंत-राधिका के प्री वेडिंग के पहले दिन का सेलिब्रेशन काफी जोरदार रहा। इसके फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर लगातार देखने को मिल रहे हैं।

आज 2 मार्च को दूसरे दिन का फंक्शन हो रहा है। इस फंक्शन की थीम 'ए वॉक ऑन द वाइल्डसाइड' रखी गई है। साथ ही इसमें ड्रेस कोड 'जंगल फीवर' तय किया गया है। अब अनंत अंबानी की बहन ईशा अंबानी से लेकर फेसबुक के फाउंडर और सीईओ मार्क जुकरबर्ग तक ने अपने दूसरे दिन का लुक रिवील कर दिया है।

यह भी पढ़ें: राधिका और अनंत के प्री-वेडिंग के अंदर का नजारा देख फटी रह जाएंगी आंखें, मनीष मल्होत्रा ने दिखाई झलकियां

मार्क जुकरबर्ग ने पहनी टाइगर प्रिंटेड शर्ट

मार्क जुकरबर्ग ने अपने सोशल मीडिया पर दूसरे दिन की तस्वीर शेयर कर दी है। 'जंगल फीवर' ड्रेस कोड होने की वजह से इस फोटो में देखा जा सकता है कि मार्क टाइगर प्रिंटेड शर्ट पहने हुए नजर आ रहे हैं। टाइगर प्रिंटेड शर्ट के साथ मार्क ने व्हाइट कलर की पैंट पहनी है। उनका ये देसी लुक हर किसी को काफी पसंद आ रहा है।

ब्लैक गाउन में गॉर्जियस लगी ईशा

ईशा अंबानी का भी दूसरे दिन का लुक सामने आ गया है। ब्लैक गाउन में ईशा बहुत ही गॉर्जियस लग रही हैं। उनका ये स्टनिंग लुक हर किसी को काफी पसंद आ रहा है।

रणवीर-दीपिका का लुक

'जंगल फीवर' ड्रेस कोड के चलते रणवीर सिंह ने भी कुछ ऐसा ही लुक अपनाया। उन्होंने जंगल प्रिंटेड शर्ट और व्हाइट पैंट पहनी। इसके साथ ही दीपिका ऑल व्हाइट लुक में दिखाई दीं।

यह भी पढ़ें: Alia Bhatt: अंबानी फैमिली के फंक्शन में आलिया भट्ट ने लूटी महफिल, स्टनिंग लुक में Rihanna से भी दो कदम आगे