विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 24, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

विदेश नहीं, बल्कि भारत में इस जगह होगी Anant Ambani और Radhika की शादी? ये रही अंबानी की लंबी गेस्ट लिस्ट

Published: Wed, 24 Apr 2024 11:19 AM (IST)

देश के सबसे अमीर बिजनेसमैन में शुमार मुकेश अंबानी के घर एक बार फिर से शादी की शहनाई बजने वाली ...और पढ़ें

अनंत अंबानी-राधिका मर्चेंट की शादी की गेस्ट लिस्ट आई सामने / फोटो -Instagram
अनंत अंबानी-राधिका मर्चेंट की शादी की गेस्ट लिस्ट आई सामने / फोटो -Instagram

HighLights

  1. विदेश नहीं, इंडिया में ही होगी राधिका मर्चेंट-अनंत अंबानी की शादी
  2. जुलाई में शादी के बंधन में बंधेंगे राधिका-अनंत
  3. राधिका-अनंत की शादी में शामिल होंगे ये सितारे

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। अंबानी परिवार का कोई भी फंक्शन किसी ग्रैंड फेस्टिवल से कम नहीं होता है। बीते महीने मार्च की शुरुआत में गुजरात के जामनगर में अनंत अंबानी के 'वंतारा' प्रोजेक्ट को लॉन्च करने के साथ ही उनका और राधिका मर्चेंट का प्री-वेडिंग फंक्शन किया गया, जिसमें अलग-अलग फील्ड के लोग शामिल हुए।

शाह रुख खान से लेकर सलमान खान, कटरीना कैफ, रणबीर कपूर सहित सेलेब्स ने अपनी मौजूदगी में चार चांद लगाए। प्री-वेडिंग फंक्शन के बाद अब अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी की गेस्ट लिस्ट से लेकर वेडिंग वेन्यू तक की डिटेल्स भी सामने आ चुकी हैं।

भारत में ही शादी करेंगे अनंत-राधिका?

राधिका मर्चेंट और मुकेश अंबानी के बेटे अनंत अंबानी की शादी जुलाई में होने वाली है। कई मीडिया रिपोर्ट्स में ये दावा किया जा रहा है कि दोनों 12 जुलाई 2024 को शादी के बंधन में बंधेंगे। हालांकि, अंबानी परिवार की तरफ से उनकी शादी की तारीख की डिटेल्स पर कोई जानकारी शेयर नहीं की गयी है।

यह भी पढ़ें: Anant Ambani Birthday: सलमान खान ने ओरी को देखकर फेर लिया मुंह? यूजर्स बोले- भाई के सामने करके दिखा जरा

इतना ही नहीं, कुछ दिनों पहले इंडिया टुडे ने भी अपनी रिपोर्ट में ये दावा किया था कि अनंत-राधिका की शादी के कार्यक्रम लंदन में होंगे। अबु दाबी में इस कपल का संगीत कार्यक्रम होगा। अब हाल ही में सेलिब्रिटी फोटोग्राफर विरल भयानी ने अपने इंस्टाग्राम पर जानकारी शेयर करते हुए बताया कि अनंत और राधिका की शादी विदेश में नहीं, बल्कि भारत में ही होगी। इतना ही नहीं, उन्होंने ये भी दावा किया कि दोनों मुंबई में ही शादी के बंधन में बंधेंगे।

anant ambani-radhika marchent wedding

ये है अनंत अंबानी-राधिका मर्चेंट की शादी की गेस्ट लिस्ट

रिपोर्ट्स के मुताबिक, अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी में बॉलीवुड से लेकर विदेशी मेहमान तक शामिल होंगे। उनकी शादी की गेस्ट लिस्ट में शाह रुख खान-सलमान खान, बच्चन परिवार, विराट कोहली, अनुष्का शर्मा, विक्की कौशल, कटरीना कैफ सहित कई सितारों के नाम शामिल हैं।

इसके अलावा बिल गेट्स से लेकर मार्क जुकरबर्ग, लैरी फिंक, स्टेफेन स्च्वार्ज्मन, बॉब इगेर, इवांका ट्रंप सहित कई विदेशी मेहमान भी राधिका मर्चेंट और अनंत अंबानी के प्री-वेडिंग फंक्शन का हिस्सा बनने के लिए इंडिया आ सकते हैं।

यह भी पढ़ें: Salman Khan की सिंगिंग का उड़ा मजाक, सुनते ही बोले यूजर्स- इतना अच्छा टैलेंट है कि अब दोबारा मत गाना