विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 11, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

अपने जन्मदिन की सौगात टीवी दर्शकों को देंगे बिग बी

By Monika SharmaEdited By:
Published: Sun, 11 Oct 2015 07:57 AM (IST)Updated: Sun, 11 Oct 2015 08:05 AM (IST)

हिंदुस्तानी सिनेमा के महानायक अमिताभ बच्चन रविवार को अपना जन्मदिन मना रहे हैं। उन्होंने इस मौके को खास बनाने की ...और पढ़ें

News Article Hero Image

मुंबई। हिंदुस्तानी सिनेमा के महानायक अमिताभ बच्चन रविवार को अपना जन्मदिन मना रहे हैं। उन्होंने इस मौके को खास बनाने की सोची है। अपने जन्म दिन का तोहफा वह टीवी दर्शकों को देने जा रहे हैं।

अमिताभ ने बयां किया बढ़ती उम्र का दर्द, काम मिलना हुआ मुश्किल!

18 अक्टूबर से स्टार प्लस पर हर रविवार रात आठ बजे टेली दर्शकों का वे मनोरंजन करेंगे। जिस शो के जरिए वो दर्शकों के सामने आने वाले हैं उसका नाम ‘आज की रात है जिंदगी’ है। जन्मदिन की पूर्वसंध्या पर उन्होंने शो से संबंधित जानकारियां साझा कीं। इससे पहले भी छोटे पर्दे से उनका गहरा नाता रहा है।

उन्होंने कहा, ‘ये एक ऐसा शो है, जो लोगों को मनोरंजन देने के साथ उनका नजरिया बदल कर जिंदगी की खुशियों की कद्र करना सिखाएगा। दरअसल किसी मकसद के साथ पेश किया गया मनोरंजन एक ताकतवर हथियार साबित हो सकता है। इससे निराशा को हटा कर खुशियां लाने की कोशिश की जा सकती है। यह शो दर्शकों को कुछ रोचक, प्रेरक और रोमांचक देने के साथ-साथ लाखों कल्पनाओं को पंख देने की भी कोशिश है। हाल के दिनों में नकारात्मक खबरों व माहौल ने जिंन्दगी के प्रति हमारे नजरिए को बहुत प्रभावित किया है। ये शो आम लोगों को फिर से उम्मीद से भरने में सफल हो सकता है।’

चैनल के सीओओ संजय गुप्ता ने बताया कि शो का कैंपेन काफी सफल रहा है। उसके पहले टीजर को जारी करने के 20 घंटे के अंदर फेसबुक पर इसे दस लाख से ज्यादा लोगों ने देखा। ये टीवी की दुनिया के लिए एक मील का पत्थर है।

अब शाहरुख खान आए किसानों की मदद के लिए आगे