विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

दिलीप कुमार की वजह से 20 साल तक अटकी रही थी फिल्म, Amitabh Bachchan के हाथ आते ही बनी ब्लॉकबस्टर

Published: Sun, 04 Oct 2026 06:01 PM (IST)

हिंदी सिनेमा की एक कल्ट फिल्म को दिलीप कुमार की वजह से 20 साल तक इंतजार करना पड़ा था।

अमिताभ बच्चन और दिलीप कुमार (फोटो क्रेडिट- फेसबुक)

अमिताभ बच्चन और दिलीप कुमार (फोटो क्रेडिट- फेसबुक)

HighLights

  1. 20 साल तक अटकी रही थी ये फिल्म

  2. दिलीप कुमार को लेकर लिखी गई थी कहानी

  3. बाद में अमिताभ बच्चन ने निभाया अहम रोल

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। सदी के महानायक के तौर पर अमिताभ बच्चन को जाना जाता है। लेकिन बिग बी से पहले बतौर एक्टर इंडस्ट्री में दिलीप कुमार का राज हुआ करता था। आज हम आपको दिलीप साहब से जुड़ा ऐसा किस्सा बताने जा रहे हैं, जिसको जानकर आपको हैरानी होगी। 

अमिताभ बच्चन की एक ब्लॉकबस्टर फिल्म ऐसी है, जिसकी कहानी को दिलीप कुमार को जहन में रखकर लिखा गया था और इसके लिए 20 साल का इंतजार भी किया गया था। आइए जानते हैं कि वह कौन सी मूवी है। 

20 साल तक अटकी रही थी ये फिल्म

हिंदी सिनेमा के ट्रेजेडी किंग के तौर पर दिलीप कुमार को जाना जाता था। अपने एक्टिंग करियर में उन्होंने कई हिट फिल्में दी थीं और एक वक्त ऐसा था कि इंडस्ट्री का हर फिल्ममेकर दिलीप साहब के साथ फिल्म बनाना चाहता था। महाभारत टीवी सीरियल बनाने वाले निर्देशक बी आर चोपड़ा ने भी 80 के दशक में उनके साथ एक फिल्म को बनाने की योजना बनाई और उसकी कहानी भी लिखी। फिल्म का नाम था- बागबान (Baghban)।

यह भी पढ़ें- टेलीफोन बूथ में Amitabh Bachchan ने रो-रोकर गाया था ये गाना, 'पत्नी' की याद में तड़प उठा था दिल

dilipkumrbaghban

जी हां गीतकार समीर अनजान ने एक पॉडकास्ट के दौरान इस वक्त का खुलासा किया और बताया- दरअसल बागबान फिल्म अमिताभ बच्चन के लिए नहीं बल्कि दिलीप कुमार साहब के लिए लिखी गई थी। बी आर चोपड़ा के बेटे रवि चोपड़ा ने बागबान का डायरेक्शन किया और उन्होंने बताया था कि उनके पिता बी आर चोपड़ा 80 के दशक में इसे बनाने वाले थे, लेकिन उस वक्त दिलीप साहब की उम्र इतनी अधिक नहीं हुई थी, जितनी फिल्म के किरदार की थी।

dilipkumrbaghban (1)

इसलिए उन्होंने इसके लिए 20 साल तक इंतजार किया। लेकिन जब साल 2000 के आस-पास बागबान की तैयारी शुरू हुई, तब वह (दिलीप कुमार) एक्टिंग छोड़ चुके थे और उनकी सेहत भी ठीक नहीं रहती थी। इस वजह से बागबान में उनकी जगह अमिताभ जी को कास्ट किया गया।

आपको बता दें कि फिल्म बागबान एक फैमिली ड्रामा मूवी है, जिसमें अमिताभ बच्चन और हेमा मालिनी ने अहम भूमिकाओं को अदा किया। इसमें सलमान खान ने भी स्पेशल कैमियो प्ले किया है। 

हिट रही थी बागबान 

साल 2003 में फिल्म बागबान को रिलीज किया गया था, जिसकी कहानी आधुनिक जमाने में मां-बाप को बोझ समझने वाले बच्चों पर आधारित रही। क्रिटिक्स और ऑडियंस की तरफ से इसे पॉजिटिव रिस्पॉन्स मिला और इसी वजह से बागबान सफल साबित हुई थी।

यह भी पढ़ें- 'बागबान' के सेट पर Amitabh Bachchan की टांग खिंचाई करती थीं लिलेट दुबे, JFF में बताया दिलचस्प किस्सा