विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 23, 2018 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

ब्रह्मास्त्र बॉन्डिंग: न्यूयॉर्क की खुली सड़क पर...अमिताभ-रणबीर की मटरगश्ती

By Manoj KhadilkarEdited By:
Published: Mon, 23 Jul 2018 01:12 PM (IST)

बता दें कि बुल्गारिया में अभी कुछ दिनों तक इस फिल्म का पूरा शेड्यूल शूट किया जायेगा. फिल्म अगले साल रिलीज़ होगी.

ब्रह्मास्त्र बॉन्डिंग: न्यूयॉर्क की खुली सड़क पर...अमिताभ-रणबीर की मटरगश्ती
ब्रह्मास्त्र बॉन्डिंग: न्यूयॉर्क की खुली सड़क पर...अमिताभ-रणबीर की मटरगश्ती

अनुप्रिया वर्मा, मुंबई. रणबीर कपूर और अमिताभ बच्चन पहली बार एक साथ करन जौहर प्रोडक्शन की फिल्म ब्रह्मास्त्र में काम कर रहे हैं. इस फिल्म का निर्देशन अयान मुखर्जी कर रहे हैं. इन दिनों फिल्म की टीम बुल्गारिया में शूटिंग कर रही है.

आलिया भट्ट, रणबीर कपूर और अयान मुख़र्जी की लंच करते हुए एक तस्वीर भी सामने आयी है लेकिन फिर अमिताभ बच्चन ने सुबह-सुबह ट्विटर पर दो तस्वीरें शेयर की हैं, जिसमें वह रणबीर कपूर के साथ न्यूयॉर्क की सड़कों पर वॉक करते नजर आ रहे हैं. अमिताभ बच्चन ने लिखा है कि आउट ऑन अ वाक ऑन द स्ट्रीट्स ऑफ़ न्यूयॉर्क विद रणबीर कपूर. सेल्फिज एंड ऑल... इन तस्वीरों में वह रणबीर के साथ बेहद सुकून के पल गुजराते और न्यूयॉर्क की खुली सड़कों पर मटरगश्ती करते नज़र आ रहे हैं.

साथ ही रणबीर कपूर के साथ सेल्फी लेते भी दिख आ रहे हैं. इन तस्वीरों के बाद बच्चन ने अपनी और दो तस्वीरें भी शेयर की हैं, जिसके साथ उन्होंने जानकारी दी है कि उन्होंने बुल्गारिया के फारेस्ट में डे नाईट शूटिंग पूरी कर ली है. साथ ही उन्होंने यह भी बताया है कि अभी यह शेड्यूल कुछ दिनों तक चलता रहेगा. अमिताभ बच्चन के इन दोनों ट्विटर पोस्ट से एक बात साफ़ है कि पूरी टीम सेट पर खूब मस्ती कर रही हैं. रणबीर कपूर ने संजू फिल्म के दौरान हुई बातचीत के दौरान यह स्वीकारा भी था कि उनकी चाहत है कि वह इस फिल्म के दौरान अमिताभ बच्चन को अपना बेस्ट फ्रेंड बना लें.

रणबीर कहते हैं कि अमिताभ को शूट करते देखना और अपने सामने संवाद बोलते देख कर मैं हैरान हूं. उनकी खास बात यह है कि वह युवाओं के साथ युवा बन जाते हैं इसलिए मैं उनको बेस्ट फ्रेंड बना कर रहूंगा. वाकई इन तस्वीरों से तो ऐसा प्रतीत भी हो रहा है कि रणबीर कपूर अपनी इस चाहत को पूरी करने में कामयाब भी हो गए हैं और अमिताभ भी उनका साथ खूब एन्जॉय कर रहे हैं.

वाकई इन दोनों की बांडिंग को देख कर कहा जा सकता है कि ये ब्रह्मास्त्र बांडिंग ही है. बता दें कि बुल्गारिया में अभी कुछ दिनों तक इस फिल्म का पूरा शेड्यूल शूट किया जायेगा. फिल्म अगले साल रिलीज़ होगी.

यह भी पढ़ें: Box Office: जाह्नवी की धड़क का पहला वीकेंड कड़क, अब तक इतने करोड़