यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 07, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Imtiaz Ali ने खोला राज, बताया- 'अमर सिंह चमकीला' के लिए क्यों जरूरी थे परिणीति और दिलजीत
परिणीति चोपड़ा और दिलजीत दोसांझ स्टारर फिल्म अमर सिंह चमकीला काफी समय से सुर्खियों में बनी हुई है। फिल्म को ...और पढ़ें

HighLights
- जल्द रिलीज होने वाली है 'अमर सिंह चमकीला'
- इम्तियाज ने फिल्म से जुड़ी बातें की शेयर
- बताया क्यों परिणीति और दिलजीत को ही किया कास्ट
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। 'जब वी मेट', 'लव आज कल' और 'रॉकस्टार' समेत कई शानदार फिल्मों का निर्देशन कर चुके डायरेक्टर इम्तियाज अली अब अपनी एक और मूवी के साथ दर्शकों का दिल जीतने के लिए आ रहे हैं। उनकी आने वाली फिल्म 'अमर सिंह चमकीला' है। इस मूवी में परिणीति चोपड़ा और दिलजीत दोसांझ दिखाई देने वाले हैं।
अब इम्तियाज अली ने एक इंटरव्यू में इस बात का खुलासा किया है कि आखिर क्यों परिणीति और दिलजीत इस फिल्म के लिए जरुरी थे। चलिए जानते हैं इसके बारे में।
यह भी पढ़ें: 'अब बॉलीवुड नहीं चलेगा...', लोगों ने बताया सिनेमा का भविष्य तो Imtiaz Ali ने दिया दिल जीत लेने वाला जवाब
इम्तियाज ने बताई फिल्म से जुड़ी कई बातें
परिणीति चोपड़ा ने हाल ही में यह खुलासा किया कि इम्तियाज अली की फिल्म अमर सिंह चमकीला का हिस्सा बनने का एक मुख्य कारण यह भी था कि उन्हें इसमें करीब 15 गाने गाने को मिलेंगे। अब इम्तियाज ने भी यह बताया है कि दिलजीत और परिणीति ने फिल्म में कई गानों में अपनी आवाज दी है।
न्यूज 18 से बात करते हुए इम्तियाज ने कहा, 'मेरे लिए उन अभिनेताओं को कास्ट करना अनिवार्य था, जो गायक भी हों। उनके लिए लाइव गाना जरूरी था। उनके बिना ये फिल्म संभव नहीं होती। ऐसा नहीं है कि दिलजीत ने परिणीति की तरह ज्यादा ट्रेनिंग नहीं की, लेकिन वह लाइव सिंगिंग करते हैं और इसके आदी हैं'।
View this post on Instagram
इसके आगे उन्होंने कहा, 'इन दोनों ने गाने को लाइव गाकर रिकॉर्ड किया। इसके पीछे वजह यह है कि मैंने कभी किसी शॉट के दौरान गायकों को लाइव गाते हुए नहीं देखा। मैंने सोचा कि यदि लाइव सिंगिंग काम नहीं करती है, तो हम हमेशा रिकॉर्ड किए गए संस्करण का इस्तेमाल कर सकते हैं और इसे प्लेबैक के रूप में उपयोग कर सकते हैं जैसा कि हम आमतौर पर करते हैं'।
बता दें कि दिलजीत और परिणीति स्टारर फिल्म 'अमर सिंह चमकीला' 12 अप्रैल को नेटफ्लिक्स पर रिलीज होने के लिए पूरी तरह तैयार है।
यह भी पढ़ें: Amar Singh Chamkila: परिणीति चोपड़ा ने शेयर किया किस्सा, बताया Diljit Dosanjh संग काम करने का कैसा था अनुभव
