विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Bigg Boss के अमाल मलिक का चौंकाने वाला खुलासा, ' 60 फिल्मों से कराया बाहर; नेपोटिज्म भी नहीं आया काम

Published: Wed, 20 May 2026 01:22 PM (IST)

सिंगर अमाल मलिक ने इंस्टाग्राम पर खुलासा किया कि इंडस्ट्री के कुछ ताकतवर लोगों ने उन्हें 60 से ज़्यादा प्रोजेक्ट्स से बाहर कर दिया। उन्होंने यह भी बताया कि इस संघर्ष में नेपोटिज्म भी उनके काम नहीं आया।

News Article Hero Image
timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। सिंगर और कंपोजर अमाल मलिक (Amaal Mallik) ने हाल ही में इंडी संगीत (Indie music) रिलीज किया है। इसी के साथ ही उन्होंने इंस्टा स्टोरी पर एक लंबा-चौड़ा पोस्ट लिखकर अपना बरसों पुराना दर्द भी फैंस के साथ बयां किया।

कई बड़े प्रोजेक्ट्स से हुए बाहर

अमाल ने फिल्म इंडस्ट्री के कुछ शक्तिशाली लोगों पर उनका करियर और ग्रोथ रोकने का गंभीर आरोप लगाया है। अमाल मलिक ने इंस्टा पर एक स्टोरी पोस्ट की जिसमें उन्होंने साल 2019 से 2026 तक के अपने संघर्ष को बयां किया। अपने फैंस जिन्हें वह 'अमालियन्स' कहते हैं उनको संबोधित करते हुए अमाल ने लिखा कि ऊंचे पदों पर बैठे कुछ ताकतवर लोगों ने उन्हें सोची-समझी साजिश के तहत 60 से ज्यादा बड़े प्रोजेक्ट्स से बाहर कर दिया था।

Amaal

यह भी पढ़ें- बॉलीवुड में ग्रुपबाजी... A R Rahman के कम्यूनल विवाद में कूदे अमाल मलिक, क्या सिंगर के साथ भी हुआ है भेदभाव?

'मुझे कोई पछतावा नहीं'- अमाल मलिक

अमाल ने लिखा, “शक्तिशाली पदों पर बैठे बड़े लोगों ने मुझे 60 से अधिक प्रोजेक्ट्स से बाहर कर दिया। 20 फिल्में तो मैंने खुद ही मना कर दीं क्योंकि उन सेटअपों में काम करना मेरे लिए सही नहीं था। मेरे अंदर का संगीतकार खुद का सम्मान नहीं कर पाता। फिर भी मैंने अपना काम किया, और फिल्मों के साथ या उनके बिना, जब भी संभव हो,अपने प्रशंसकों के लिए संगीत बनाने और वीडियो शूट करने की पूरी कोशिश करूंगा। मुझे कोई पछतावा नहीं है, यह उनका नुकसान है। लेकिन किसी तरह यह मेरे दर्शक और फैंस के लिए नुकसान बन जाता है। इसके लिए मुझे खेद है,लेकिन मुझे आप सभी को यह बताना जरूरी था।”

अमाल ने आगे कहा कि वह अपना बेस्ट परफॉर्म कर रहे हैं, लेकिन इंडस्ट्री के कुछ पॉवरफुल लोग उन्हें अपनी फिल्मों का हिस्सा नहीं बनाना चाहते। उन्होंने कहा, “मैं पिछले 8 वर्षों से पूरी ईमानदारी और सम्मानजनक कार्य शर्तों के साथ अपना सर्वश्रेष्ठ प्रयास कर रहा हूं, लेकिन दुर्भाग्य से यह यहां काम नहीं करता। साथ ही, इस जगह और इसके कामकाज के बारे में सच्चाई को छिपाने में मेरी असमर्थता उन्हें और भी परेशान करती है और मुझे और मेरे परिवार को व्यर्थ की धमकियां देती है।

WhatsApp Image 2026-05-20 at 1.19.24 PM

नेपोटिज्म भी नहीं आया काम

कुछ बहुत ही प्रभावशाली लोग हैं जो मुझे अपनी फिल्मों या किसी भी फिल्म का हिस्सा नहीं बनाना चाहते, और यह सिर्फ लेबल की बात नहीं है, यह उससे कहीं आगे की बात है, यह अहंकारी लोगों के सिंडिकेट की है।”

उन्होंने कहा कि इंडस्ट्री में फैमिली कनेक्शन भी उनके किसी काम नहीं आए। अमाल ने लिखा, 'मैं किसी पावर ग्रुप, क्लाउट या छोटी सोच वाली ग्रुपबाजी का हिस्सा नहीं बन सकता। अब तो नेपोटिज्म भी काम नहीं आ रहा।' फैंस से बात करते हुए उन्होंने आगे लिखा, 'तो मुझे माफ कर दो… मेरा इंडी म्यूजिक सुनो। अगर कोई फिल्मी गाना आए तो अच्छी बात है, नहीं आए तो परेशान मत होना।'

बता दें कि अमाल मलिक म्यूजिक कंपोजर डब्बू मलिक के बेटे और अनु मलिक के भतीजे हैं।

यह भी पढ़ें- Amaal Mallik को अपने 'सरनेम' की चुकानी पड़ी बड़ी कीमत, बोले- जैसे ही पता लगता नौकरी से निकाल देते

 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।