विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 15, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Allu Arjun Case: एक पल में पलट गया पासा! जेल से लौटे अल्लू अर्जुन पर क्यों बरस रहे लोग?

Published: Sun, 15 Dec 2024 12:43 PM (IST)

13 दिसंबर को पुष्पा स्टार अल्लू अर्जुन को थिएटर में हुई भगदड़ मामले में गिरफ्तार कर लिया गया था। उसी ...और पढ़ें

रिहाई के बाद अल्लू अर्जुन की हो रही आलोचना। फोटो क्रेडिट- एक्स
रिहाई के बाद अल्लू अर्जुन की हो रही आलोचना। फोटो क्रेडिट- एक्स

HighLights

  1. 13 दिसंबर को गिरफ्तार हुए थे अल्लू अर्जुन
  2. भगदड़ मामले में फंसे थे अभिनेता अल्लू अर्जुन
  3. रिहाई के बाद ट्रोल्स के निशाने पर अल्लू अर्जुन

 एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। अल्लू अर्जुन (Allu Arjun) की गिरफ्तारी का मामला इस वक्त पूरे देश में छाया हुआ है। शुक्रवार को अभिनेता को संध्या थिएटर में हुए भगदड़ मामले में गिरफ्तार कर लिया गया था और शनिवार की सुबह वह जेल से रिहा हुए। अल्लू अर्जुन की गिरफ्तारी के बाद सोशल मीडिया पर फैंस के बीच आक्रोश था और एक्स (ट्विटर) पर 'स्टैंड विद अल्लू अर्जुन' ट्रेंड कर रहा था। मगर जेल से लौटने के बाद अभिनेता ट्रोल्स के निशाने पर आ गए हैं।

4 दिसंबर की रात को पुष्पा 2 के प्रीमियर में हैदराबाद के संध्या थिएटर में अल्लू अर्जुन अपने परिवार के साथ पहुंचे थे। इस दौरान थिएटर में भगदड़ मच गई थी और एक 35 साल की महिला की मौत हो गई थी। साथ ही एक बच्चा बुरी तरह घायल हो गया था। खबर है कि वह अभी वेंटिलेटर पर है। इस मामले में अल्लू अर्जुन को 13 दिसंबर को गिरफ्तार कर लिया गया था और अब वह जमानत पर बाहर हैं। 

ट्रोल हो रहे अल्लू अर्जुन

अल्लू अर्जुन की गिरफ्तारी के बाद जेल के बाहर उनके चाहने वालों ने प्रदर्शन किया था। शनिवार की सुबह अभिनेता को रिहा कर दिया गया और वह अपने घर लौट आए। पत्नी और बच्चों के साथ अल्लू अर्जुन की मुलाकात का इमोशनल वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। मगर इस बीच कुछ ऐसा भी हुआ, जो लोगों को रास नहीं आ रहा है।

Allu Arjun with rana daggubati

घर पर लगा था टॉलीवुड स्टार्स का जमावड़ा

दरअसल, अल्लू अर्जुन की रिहाई के बाद उनके घर पर साउथ स्टार्स का जमावड़ा लग गया। राणा दग्गुबाती, विजय देवरकोंडा, सुकुमार, नागा चैतन्य समेत कई सितारे अभिनेता से मिलने के लिए उनके घर गए और पुष्पा स्टार ने भी उनका मुस्कुराते हुए वेलकम किया और उन्हें छोड़ने के लिए घर के बाहर भी आए। यह बात लोगों को रास नहीं आई। 

यह भी पढ़ें- 'मैं रो नहीं रही...', Allu Arjun का पत्नी Sneha Reddy के साथ इमोशनल वीडियो देख छलके Samantha के आंसू

जश्न मनाने से नाराज लोग

एक यूजर ने कहा, "आज लगातार सेलिब्रिटी के आने-जाने और उसके इर्द-गिर्द हो रहे प्रचार ने रेवंत रेड्डी के पक्ष में पलड़ा झुका दिया है। मुझे यकीन है कि मैं अकेला ऐसा नहीं हूं जो ऐसा महसूस कर रहा हूं। मुझे अल्लू अर्जुन पसंद हैं, लेकिन आज का दिन जश्न मनाने का नहीं, बल्कि आत्मनिरीक्षण का दिन होना चाहिए था।" 

Allu Arjun post

अल्लू अर्जुन पर पड़ा निगेटिव असर

एक यूजर ने इस पोस्ट से सहमति जताते हुए कहा, "मैं पूरी तरह से सहमत हूं क्योंकि मुझे वास्तव में सुबह से ये मिलना-जुलना और लगातार लाइव कवरेज का कोई कारण नहीं दिखता। अल्लू अर्जुन को आराम करना चाहिए था और मिलना-जुलनाा निजी रखना चाहिए था। दुर्भाग्य से इसने अल्लू अर्जुन पर और अधिक नकारात्मकता पैदा की। मुझे नहीं पता कि वह इन चीजों से कैसे निपटना सीखेंगे।"

Allu Arjun Troll

एक और ने लिखा, "गिरफ्तारी अनुचित थी और अब जब अल्लू अर्जुन वापस आ गए हैं, तो उनके घर में टॉलीवुड का यह तमाशा और हर पल कैमरे में कैद होना क्या कमाल की बात है। वे इस मामले में हद से आगे बढ़ गए हैं। अब यह एक पीआर स्टंट की तरह लग रहा है और उन्हें शांत होने की जरूरत है।"

Allu Arjun news

एक ने कहा कि सेलिब्रिटीज जमानत का जश्न मना रहे हैं, जबकि कोई भी पीड़िता के परिवार की फिक्र नहीं कर रहा है। मालूम हो कि संध्या थिएटर में भगदड़ के दौरान घायल 8 साल के बच्चे की हालत गंभीर बताई जा रही है। कहा जा रहा है कि बच्चा अभी वेंटिलेटर पर है।

यह भी पढ़ें- Allu Arjun Case: जमानत के बाद भी बढ़ सकती हैं अल्लू अर्जुन की मुसीबत, संध्या थिएटर भगड़द में घायल 8 साल के बच्चे की हालत नाजुक?