विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 31, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Allu Arjun: अल्लू अर्जुन ने अपने पहले प्यार पर तोड़ी चुप्पी, वायरल हुआ ये जबरदस्त वीडियो

By Karishma LalwaniEdited By: Karishma Lalwani
Published: Wed, 31 May 2023 05:03 PM (GMT+05:30)

Allu Arjun तेलुगू सुपरस्टार अल्लू अर्जुन नॉर्थ इंडियंस के बीच भी अच्छी पॉपुलैरिटी एंजॉय करते हैं। हाल ही में एक ...और पढ़ें

File Photo of Allu Arjun. Photo Credit: Instagram
File Photo of Allu Arjun. Photo Credit: Instagram

HighLights

  1. इंडियन आइडल के मंच पर पहुंचे अल्लू अर्जुन
  2. पहली गर्लफ्रेंड पर 'पुष्पा' एक्टर ने तोड़ी चुप्पी
  3. 'पुष्पा' के सीक्वल में नजर आएंगे अल्लू अर्जुन

नई दिल्ली, जेएनएन। दक्षिण और नॉर्थ साइड की ऑडियंस के बीच जबरदस्त फैन फॉलोइंग एन्जॉय करने वाले अल्लू अर्जुन इन दिनों 'पुष्पा 2' को लेकर सुर्खियों में हैं। जब से सेकेंड पार्ट का ट्रेलर सामने आया है, तब से फैंस के बीच फिल्म को देखने की उत्सुकता बनी हुई है। पैन इंडिया लेवल पर यह फिल्म कब रिलीज होगी, इसकी ऑफिशियल जानकारी तो सामने नहीं आई है, मगर अल्लू अर्जुन की पर्सनल लाइफ से जुड़ी एक नई अपडेट जरूर सामने आई है।

स्नेहा रेड्डी नहीं थीं अल्लू अर्जुन का फर्स्ट लव

हैंडसम एक्टर अल्लू अर्जुन ने स्नेहा रेड्डी से लव मैरिज की है। दोस्त की शादी में स्नेहा रेड्डी को देखने के बाद अल्लू अर्जुन को उनसे पहली नजर में ही इश्क वाला लव हो गया था। लेकिन स्नेहा, अल्लू अर्जुन का पहला प्यार नहीं थीं। यह हम नहीं खुद उन्होंने कहा है।

यह था उनकी पहली गर्लफ्रेंड का नाम

हाल ही में अल्लू अर्जुन ने 'इंडियन आइडल 2' के तेलुगू वर्जन रियलिटी शो में शिरकत की। वह यहां बतौर चीफ गेस्ट बनकर पहुंचे थे। उनके सामने श्रुति नाम की कंटेस्टेंट ने परफॉर्मेंस दी। अल्लू अर्जुन ने उनकी तारीफ तो की, लेकिन इसके साथ ही इस बात का खुलासा भी किया कि यह उनकी पहली गर्लफ्रेंड का नाम था। उन्होंने कहा कि उनकी पहली गर्लफ्रेंड का नाम भी श्रुति था। यही वजह है कि उन्हें यह नाम पसंद आया।

View this post on Instagram

A post shared by ahavideoin (@ahavideoin)

बता दें कि अल्लू अर्जुन ने स्नेहा रेड्डी से 6 मार्च, 2011 को शादी की थी। उनके दो प्यारे बच्चे- अरहा और अयान हैं। सोशल मीडिया पर अर्जुन अपनी फैमिली से जुड़ी कई अपडेट्स शेयर करते रहते हैं। अल्लू अर्जुन ने स्नेहा के साथ खुद की कई मोमेंट्स की तस्वीरों को शेयर किया है।

अल्लू अर्जुन वर्कफ्रंट

एक्टिंग के साथ-साथ डांस में माहिर अल्लू अर्जुन के पास डायरेक्टर सुकुमार की 'पुष्पा: द रूल' है। यह 2021 में आई'पुष्पा: द राइज' का सीक्वल फिल्म होगी। फिल्म की स्टार कास्ट वही पुरानी होगी। फिल्म में बॉलीवुड के एक एक्टर के भी होने की चर्चा है।