विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 20, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

कौन हैं Alia Bhatt के 'जीजा'? बहन शाहीन भट्ट ने पहली बार ब्वॉयफ्रेंड के साथ शेयर कीं Cozy Photos

Published: Sun, 20 Apr 2025 04:04 PM (IST)

आलिया भट्ट (Alia Bhatt) की बहन शाहीन भट्ट (Shaheen Bhatt) लाइमलाइट से दूर रहती हैं लेकिन अपने लेटेस्ट पोस्ट के ...और पढ़ें

शाहीन भट्ट ने अपना रिलेशनशिप किया ऑफिशियल। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम
शाहीन भट्ट ने अपना रिलेशनशिप किया ऑफिशियल। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

HighLights

  1. शाहीन भट्ट ने रिलेशनशिप को किया ऑफिशियल
  2. आलिया भट्ट ने शाहीन के पोस्ट पर किया रिएक्ट
  3. शाहीन भट्ट ने पहली बार ब्वॉयफ्रेंड का दिखाया चेहरा

 एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Shaheen Bhatt Dating: महेश भट्ट और सोनी राजदान की दो बेटियां हैं- आलिया भट्ट और शाहीन भट्ट। आलिया आज किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं, लेकिन शाहीन ग्लैमर वर्ल्ड से दूर रहती हैं। वह भले ही पार्टी या इवेंट में बहन के साथ आती हैं, लेकिन उन्होंने बड़े पर्दे से दूरी बनाई। मगर अब सुर्खियों में हैं।

शाहीन भट्ट फेमस स्टार किड्स की लिस्ट में शुमार हैं, लेकिन जब बात लाइमलाइट में रहने की आती है तो वह दूर ही रहती हैं। हालांकि, फिल्मी बाजार में शाहीन और आलिया के बीच के बॉन्ड की खूब चर्चा होती है। दोनों बहनें बी-टाउन की सबसे पॉपुलर सिबलिंग्स हैं। खैर, अब शाहीन अपनी बहन के साथ बॉन्डिंग नहीं, बल्कि अपने रिलेशनशिप को लेकर चर्चा में हैं।

शाहीन ने ऑफिशियल किया रिलेशनशिप

दरअसल, शाहीन भट्ट ने अपने लेटेस्ट इंस्टाग्राम पोस्ट के साथ हर किसी को दंग कर दिया। उन्होंने ईशान मेहरा के साथ तीन कोजी फोटोज शेयर की हैं। पहली फोटो में शाहीन साइड हग करते हुए सेल्फी ले रही हैं, जबकि एक तस्वीर में ईशान पार्क में लेटे हुए दिख रहे हैं। आखिरी की फोटो में दोनों अपने पैर की झलक दिखा रहे हैं।

View this post on Instagram

A post shared by Shaheen Bhatt (@shaheenb)

शाहीन भट्ट ने यह स्पेशल पोस्ट ईशान मेहरा के जन्मदिन पर किया है। आज उनका जन्मदिन है। उन्हें हार्ट इमोजी के साथ शाहीन ने कैप्शन में लिखा, "हैप्पी बर्थडे सनशाइन।" इस पोस्ट से साफ लग रहा है कि दोनों रिलेशनशिप में हैं।

यह भी पढ़ें- Alia Bhatt नहीं करना चाहती थीं 'हाईवे' मूवी, इम्तियाज अली ने बताया- क्यों 18 साल की एक्ट्रेस को ही किया कास्ट?

आलिया भट्ट ने किया रिएक्ट

शाहीन भट्ट के इस पोस्ट पर उनकी मां सोनी राजदान ने भी कमेंट किया है। उनकी मां ने हार्ट इमोजी के साथ ईशान को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी हैं। यही नहीं, आलिया भट्ट की सास ने कमेंट में लिखा, "प्लीज मेरी तरफ से उन्हें एक टाइट हग के साथ विश करना।" आलिया ने लाइक के साथ पोस्ट पर रिएक्ट किया और अनन्या पांडे (Ananya Panday) ने हार्ट इमोजी बनाई है।

कौन हैं शाहीन भट्ट के ब्वॉयफ्रेंड?

शाहीन भट्ट के ब्वॉयफ्रेंड और आलिया भट्ट के होने वाले जीजा ईशान मेहरा पेशे से फिटनेस कोच हैं। इंस्टाग्राम अकाउंट पर उन्होंने जिम में वर्कआउट करते हुए कई वीडियोज भी शेयर किए हैं। इंस्टाग्राम पर उन्हें 2,143 लोग फॉलो करते हैं।

यह भी पढ़ें- पहली विदेश यात्रा की खुशी! Soni Razdan ने शेयर की Alia bhatt की अनदेखी झलक