Cannes 2025: आलिया भट्ट का फ्लोरल गाउन में दिलकश लुक वायरल, रेड कार्पेट पर मचाया तहलका
बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट (Alia Bhatt) कान्स फिल्म फेस्टिवल में डेब्यू कर चुकी हैं। रेड कार्पेट पर पहुंचने का उनका वीडियो भी सोशल मीडिया पर सामने आ गया है। कान्स लुक से एक्ट्रेस ने फैंस के दिलों को जीत लिया है। आइए जानते हैं कि एक्ट्रेस ने किस आउटफिट को कैरी किया। साथ ही यूजर्स क्या प्रतिक्रिया दे रहे हैं।

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। एक्ट्रेस आलिया भट्ट अपनी एक्टिंग की बदौलत लोगों के दिलों पर राज करती हैं। फिल्मों के अलावा अलग-अलग इवेंट में अभिनेत्री की क्यूटनेस देखकर फैंस दीवाने हो जाते हैं। खासकर पैपराजी के सामने उनके पोज देने का स्टाइल सभी को पसंद आता है। अब आलिाय ने कान्स फिल्म फेस्टिवल में भी अपना जलवा दिखाया है। शाह रुख खान और कियारा आडवाणी के बाद आलिया भट्ट ने भी कान्स 2025 में डेब्यू किया है। रेड कार्पेट से एक्ट्रेस का लुक भी सामने आ चुका है।
फिल्म इंडस्ट्री की मशहूर अभिनेत्री आलिया भट्ट बीते कुछ दिनों से कान्स डेब्यू को लेकर चर्चा में बनी हुई हैं। आखिरकार अब उन्होंने इस पॉपुलर फेस्टिवल में डेब्यू कर लिया है। एक्ट्रेस का रेड कार्पेट लुक सामने आते ही सोशल मीडिया पर छा गया है। प्रशंसक तो उनकी आउटफिट और लुक पर लगातार प्रतिक्रिया दे रहे हैं।
पेस्टल गाउन में आलिया ने बिखेरा जलवा
आलिया भट्ट से पहले कान्स 2025 के रेड कार्पेट पर बी टाउन की कई अन्य पॉपुलर अभिनेत्री भी अदाओं का जलवा बिखेर चुकी हैं, लेकिन आलिया ने अपने कातिलाना अंदाज से सभी को पीछे छोड़ दिया है। पेस्टल फ्लोरल गाउन में उनकी लुक सभी को पसंद आ रही है। इसके साथ उन्होंने फिटेड चोली के साथ अपने लुक को पूरा किया। एक्ट्रेस के टांड फिगर पर यह गाउन खूब जच रहा है।
ये भी पढ़ें- Aishwarya Rai को कांस में खूबसूरत लुक के बाद भी क्यों किया जा रहा है ट्रोल? लगता है लोग भूल गए उनका करारा जवाब
alia bhatt looks absolutely stunning for the cannes film festival but girlie you should’ve avoided that bun- pic.twitter.com/yDC1v8xaqR
— 🧚♀️ (@softiealiaa) May 23, 2025
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक्ट्रेस का लुक खूब वायरल हो रहा है। खासकर उनके फैंस लुक पर अपनी प्रतिक्रिया देते नजर आ रहे हैं।
ये भी पढ़ें- Cannes में फोटोशूट कराने के चक्कर में Urvashi Rautela ने कर दी ऐसी भूल, ट्रोल्स बोले- 'भारत को शर्मिंदा करने...'
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।