विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

'घूमती गोरी' के आगे फीके पड़े सारे गाने! गुजरात की शान बढ़ाने वाला गरबा गीत; 4 सिंगर्स ने दी कड़क आवाज

Published: Sat, 10 Oct 2026 11:34 AM (IST)

11 अक्टूबर को नवरात्र शुरु हो रही है। पिछले कई सालों से ये गरबा गीत गुजरात की शान बढ़ा रहा ...और पढ़ें

नवरात्र पर खूब बजता है ये कल्ट गीत/फोटो-इंस्टाग्राम

नवरात्र पर खूब बजता है ये कल्ट गीत/फोटो-इंस्टाग्राम

HighLights

  1. कुछ सालों में ही नवरात्र गरबा का पसंदीदा बना गाना

  2. कल्ट गीत में दिखाई गई है गुजरात की संस्कृति 

  3. 5 सिंगर्स की मधुर आवाज में हुआ जबरदस्त हिट 

एंटरटेनमेंट डेस्क,नई दिल्ली। फेस्टिवल कोई भी हो, लेकिन हिंदी सिनेमा के गीतो के बिना बिल्कुल अधूरा है। 11 अक्टूबर से नवरात्र शुरु हो रहे हैं। एक तरफ जहां मां दुर्गा की भक्ति में लोग लीन रहेंगे, तो वहीं छोटे से बड़े हर मैदान में लोग गरबा और डांडिया खेलते दिखाई देंगे।

गुजरात में तो गरबा और डांडिया सिर्फ एक नृत्य नहीं है, बल्कि ये वहां की संस्कृति को भी दर्शाता है। खास तौर पर शारदीय नवरात्र पर, जहां गुजरात गरबा के रंग में डूब जाता है। नवरात्र के इस पावन अवसर पर आज हम आपको हिंदी सिनेमा के उस कल्ट गाने के बारे में बता रहे हैं, जो पिछले कई सालों से गुजरात के गरबा की शान बढ़ा रहा है।

गरबा में कल्ट गाने के बजते ही झूम उठते हैं लोग

नवरात्र से जुड़े जिस गाने का जिक्र हम अपने इस लेख में कर रहे हैं, वह आलिया भट्ट (Alia Bhatt) पर फिल्माया गया है और गाने के लिरिक्स हैं 'झूमे रे छोरी'। वैसे तो यह गीत साल 2022 में रिलीज हुई संजय लीला भंसाली के निर्देशन में बनी फिल्म गंगुबाई काठियावाड़ी (Gangubai Kathiawadi Movie) का है, लेकिन अब यह नवरात्र के मौके पर गरबा-डांडिया के दौरान खूब बजाया जाता है।

झूमे रे छोरी (Jhume Re Chori Song) गाने का सेटअप, संगीत और कहानी तीनों में गुजराती संस्कृति की झलक देखने को मिलती है। दरअसल, आलिया का कैरेक्टर फिल्म में गुजरात के काठियावाड़ की रहने वाली होती हैं। गंगुबाई बनने से पहले वह किस तरह से एक खुशमिजाज लड़की होती हैं और दोस्तों और पड़ोसियों के साथ गरबा खेलती हैं, इस गाने में वही दिखाया गया है।

Untitled design - 2026-10-10T105239.739

यह भले ही लोक गीत नहीं है, लेकिन उस शैली से इंस्पायर जरूर हैं, क्योंकि इसमें स्थानीय गायकी के अंदाज का इस्तेमाल किया गया है। गाने में आलिया ने गरबा में खेले जाने वाले स्टेप्स को बहुत ही शानदार तरीके से पकड़ा है।

एक नहीं, 4 अलग सिंगर ने गाने में लगाए सुर

5 साल पहले रिलीज हुई फिल्म गंगुबाई काठियावाड़ी के इस गाने को गरबा फेवरेट बनाने में एक नहीं, बल्कि चार अलग-अलग सिंगर्स का हाथ है। कल्ट गीत को अर्चना गोरे, तरन्नुम मलिक जैन, दीप्ती रेज और अदिति प्रधु देसाई ने आवाज दी है। वहीं इस सुपरहिट गाने के लिरिक्स कुमार ने लिखे हैं।

 Video Credit- Saregama Music

गाने का म्यूजिक शैल हदा, श्रेयस पुराणिक और रजत पंडित ने दिए हैं। फिल्म गंगुबाई काठियावाड़ी एक बड़ी हिट फिल्म थी, जिसमें शांतनु माहेश्वरी ने आलिया भट्ट के ब्वॉयफ्रेंड का किरदार अदा किया थाष। मूवी ने बॉक्स ऑफिस पर 211 करोड़ तक की कमाई की थी।

यह भी पढ़ें- 1 दिन में 28 गाने गाकर बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, Rishi Kapoor पर खूब जंचती थी इस सिंगर की आवाज

यह भी पढ़ें- 40 साल पहले पंकज उधास का ये गाना सुन थिएटर में रोने लगे थे दर्शक, विदेशों में बैठे लोगों को सताई थी वतन की याद