Move to Jagran APP

Alia Bhatt Baby Shower: आलिया भट्ट की गोद भराई के कार्यक्रम में परिवार सहित पहुंचे सितारे, देखें तस्वीरें

आलिया और रणबीर ने इस साल अप्रैल महीने में सात फेरे लिए थे। इसके दो महीने बाद ही आलिया ने अपनी प्रेग्नेंसी का ऐलान करके सबको चौंका दिया था। वहीं आज कपूर खानदान में आलिया के बेबी शावर का कार्यक्रम सम्पन्न हुआ है।

By Jagran NewsEdited By: Priti KushwahaPublished: Wed, 05 Oct 2022 02:27 PM (IST)Updated: Wed, 05 Oct 2022 02:46 PM (IST)
Photo Credit : Alia Bhatt Instagram Photos Screenshot

नई दिल्ली, जेएनएन। Alia Bhatt Baby Shower: रणबीर कपूर और आलिया भट्ट के घर जल्द ही नन्हा मेहमान आने वाला है। इन दिनों अपना प्रेग्नेंसी पीरियड एंजाॅय कर रही हैं। दोनों अपने आने वाले बच्चे को लेकर काफी एक्साइटेड नजर आ रहे हैं। वहीं आज यानी बुधवार को आलिया की गोद भराई की रस्म भी हुई है। इस खास मौके पर रणबीर की मां नीतू कपूर और आलिया की बहन शाहीन भट्ट उनके घर पहुंची। इस दौरान का वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है। जोकि काफी पसंद भी किया जा रहा है।

loksabha election banner

View this post on Instagram

A post shared by @varindertchawla

मुंबई स्थित घर में हो रहा है कार्यक्रम

आलिया भट्ट की गोद भराई उनके मुंबई स्थित घर वास्तु में संपन्न हुआ है। आलिया की गोद भराई में उनके भट्ट और कपूर परिवार के अलावा उनके करीबी दोस्त भी शामिल हुए हैं। वहीं आलिया के घर गोद भराई की रस्म में शामिल होने के लिए रणबीर की मां नीतू कपूर बहन रिद्धिमा कपूर साहनी, दादी नीला देवी और आलिया की बहन शाहीन भट्ट ट्रेडिशनल लुक में उनके घर पहुंची। बता दें कि आलिया और रणबीर की शादी अप्रैल में इसी घर में हुई थी।  

यह भी पढ़े : Kesariya Bhojpuri Version: केसरिया गाने का भोजपुरी वर्जन आया सामने, गाने को सुनते ही फैंस के उडे़ होश!

गेस्ट लिस्ट आई थी सामने

आपको बता दें कि हाल ही में आलिया भट्ट के बेबी शावर में शामिल होने वालों की गेस्ट लिस्ट सामने आई थी। बेबी शावर के लिस्ट में शाहीन भट्ट, रणबीर की बहनें करीना कपूर खान, करिश्मा कपूर, आकांक्षा रंजन सिंह, नव्या नंदा, श्वेता बच्चन, आरती शेट्टी समेत उनकी बचपन की दोस्तों का नाम शामिल था। वहीं बेबी शावर का डेकोरेशन पारंपरिक तरीकों को छोड़कर ट्रेंडी तरीके से किया गया था। बता दें कि रणबीर कपूर और आलिया भट्ट के लिए यह साल काफी खास रहा है। एक तरफ तो उनकी फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' बॉक्स ऑफिस पर धूम मचा रही है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.