Move to Jagran APP

Kesariya Bhojpuri Version: केसरिया गाने का भोजपुरी वर्जन आया सामने, गाने को सुनते ही फैंस के उडे़ होश!

Brahmastra Film Kesariya Bhojpuri Song रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की मूवी ब्रह्मास्त्र का केसरिया गाना काफी पसंद किया जा रहा है। कुछ दिन पहले अयान मुखर्जी ने केसरिया का डांस मिक्स वर्जन रिलीज किया था। अब केसरिया का भोजपुरी वर्जन भी इंटरनेट पर आ गया है।

By Karishma LalwaniEdited By: Published: Tue, 04 Oct 2022 06:06 PM (IST)Updated: Tue, 04 Oct 2022 06:06 PM (IST)
Kesariya Bhojpuri Version: केसरिया गाने का भोजपुरी वर्जन आया सामने, गाने को सुनते ही फैंस के उडे़ होश!
Still of Ranbir Kapoor and Alia Bhatt from Kesariya Song. Photo Credit/ Instagram

नई दिल्ली, जेएनएन। Kesariya Song Bhojpuri Version: बॉलीवुड में साउथ को कॉपी करने की जैसे होड़ सी लगी रहती है। तो वहीं अपना भोजपुरी सिनेमा में भी उससे दस गुना आगे रहता है, जहां किसी भी गाने का भोजपुरी वर्जन तुरंत लांच हो जाता है। हाल में रिलीज हुई फिल्म ब्रम्हास्त्र का सुपरहिट गाना 'केसरिया' के डांस मिक्स वर्जन को रिलीज किया गया। इसे फैंस ने काफी ज्यादा पसंद किया। अब सोशल मीडिया पर इसी गाने का भोजपुरी वर्जन भी आ गया है। भोजपुरी वर्जन इंटरनेट पर रिलीज होते ही मार्किट में धूम मच गई है।

loksabha election banner

ब्रह्मास्त्र फिल्म ने की करोड़ों की कमाई

आलिया भट्ट और रणबीर कपूर स्टारर फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' 9 सितम्बर को रिलीज हुई है, जिसके बाद से ही ऐसा कहा जा रहा है कि, फिल्म करोडों रुपये की कमाई हर रोज़ कर रही है। जबकि इसका केसरिया सांग सभी की जुबान पर है। वहीं, भोजपुरी को पसंद करने वालों के लिए ये गाना अब भोजपुरी वर्जन में भी किसी ने बनाकर इंटरनेट पर डाल दिया है, जिसके बाद से ही इस गाने ने भोजपुरी में धूम मचा रखी है। बता दें कि ब्रह्मास्त्र फिल्म को विदेशों में भी काफी अच्छी ओपनिंग मिली है, साथ ही केसरिया गाने' को भी खूब पसंद किया गया है। लेकिन अब इसका भोजपुरी वर्जन आने से लोगों में इसे खूब पसंद किया किया जा रहा है।

View this post on Instagram

A post shared by Tokichiki 🐼🧿 (@pandeyniti)

केसरिया गाने का भोजपुरी वर्जन

खास बात है कि, इस गाने का भोजपुरी वर्जन पवन सिंह के गाने को लेते हुए बनाया गया है। यह गाना पवन सिंह के किसी दूसरे गाने के ऊपर सिंक कराते हुए उन्हें रिप्लेस करके दिया गया है। जैसे 'जिला टॉप लागेलु' और अन्य गाने के कई भोजपुरी वर्जन आए वैसे ही अब इस केसरिया गाने के भी बहुत सारे वर्जन मार्केट में आते हुए दिखाई दे रहे हैं। किसी ने इस गाने में रणबीर द्वारा किए गए डांस स्टेप्स को पवन सिंह के भोजपुरी हिट 'लॉलीपॉप लागेलु' में सिंक किया है।

भोजपुरी सांग 'लॉलीपॉप लागेलु' पर रणबीर के केसरिया गाने और उसके डांस स्टेप को जिस तरह से मिक्स किया गया है, उसे सोशल मीडिया पर बहुत ही ज्यादा शेयर किया जा रहा है। रणबीर, भोजपुरी गाने के साथ गजब तरीके से तालमेल बिठाते हुए भी इसमें दिखाया गया है। जबकि सोशल मीडिया पर आने वाले कमेंट इसमें कुछ ज्यादा ही खास लग रहे हैं। 

एक यूजर ने कमेंट किया, 'मैने केसरिया गाना कभी नहीं देखा। मुझे लगा कि यही गाना फिल्म में है।' वहीं, दूसरे यूजर ने कहा कि ये गाना मस्त लग रहा है।

यह भी पढ़ें: English Vinglish: श्रीदेवी की साड़ी होने जा रही नीलाम, इतने में आ सकती है मर्सिडीज


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.