'अल्बर्ट पिंटो...' की रीमेक फंड के कारण अटकी
खबर है कि 'अल्बर्ट पिंटो को गुस्सा क्यों आता है' की रीमेक बनाई जा रही है। लेकिन फंड की कमी के कारण फिल्म अटक गई है। साल 1980 में आई फिल्म को समीक्षकों ने सराहा था।
मुंबई। खबर है कि 'अल्बर्ट पिंटो को गुस्सा क्यों आता है' की रीमेक बनाई जा रही है। लेकिन फंड की कमी के कारण फिल्म अटक गई है। साल 1980 में आई फिल्म को समीक्षकों ने सराहा था।
फिल्म को सोमित्रा रानाडे ने इस फिल्म के अधिकार खऱीदे थे। रानाडे ने जावेद जाफरी को लेकर 'जजंतरम ममंतरम' बनाई थी। उन्होंने इस रीमेक का शूट पूरा कर लिया है। मगर फिल्म के लिए ड्रिस्ट्रीब्यूटर्स नहीं मिल पा रहे हैं। फंड की कमी के चलते फिल्म को मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है।
पहली बार सनी देओल ने दी जी भर के गाली, देखें वीडियो
पहले सुनने में आया था कि फिल्म को एक स्टूडियो सपोर्ट कर रहा है मगर बाद में यह बात भी फेल हो गई। रानाडे अब 30 लाख रुपए का फंड जुटाने के लिए कोशिश कर रहे हैं। इसके लिए उन्होंने दो महीनों का कैंपेन शुरु करने की तैयारी की है। यह 28 जून से शुरू होगा।
इस पैसे का उपयोग फिल्म के पोस्ट प्रोडक्शन को पूरा करने और एनिमेशन और वीएफएक्स के उपयोग के लिए किया जाएगा।
ओएमजी...सलमान इस फिल्म में बने हैं नवाजुद्दीन के बेगम!
रानाडे ने कहा, 'इस फिल्म का रीमेक बनाना मेरे लिए चैलेंज था। मैंने फिल्म के लिए जितना पैसा लगा सकता था मैंने लगाया। मगर फिल्म की रिलीज तक बहुत कुछ होता है करने के लिए वो मैंने किया। फिल्म के लिए एक्टर्स ने फ्री में भी काम किया।'
फिल्म आम आदमी के जीवन पर केंद्रीत है। फिल्म में सौरभ शुक्ला, नंदिता दास, मानव कौल, किशोर कदम और ओंकार दास मणिपुरी ने काम किया है। मूल फिल्म में नसीरुद्दीन शाह, शबाना आजमी, स्मिता पाटिल ने काम किया था।