विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 11, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

'ब्यूटी क्वीन' Alaya F ने लैक्मे फैशन शो में ढहाया कहर, रिवीलिंग ड्रेस पहन अदाओं से फैंस को किया लट्टू

By Rinki TiwariEdited By: Rinki Tiwari
Published: Wed, 11 Oct 2023 08:48 PM (IST)

अलाया एफ बॉलीवुड की जानी-मानी अभिनेत्री हैं। फैशन के मामले में अलाया का कोई जवाब नहीं है। हाल ही में ...और पढ़ें

लैक्मे फैशन में कहर बरपाती दिखीं अलाया एफ।
लैक्मे फैशन में कहर बरपाती दिखीं अलाया एफ।

HighLights

  1. अलाया एफ की तस्वीरों पर मर मिटेंगे आप
  2. लैक्मे फैशन शो में अलाया एफ ने दिखाया जलवा
  3. ब्लैक ड्रेस में कहर ढहाती दिखीं अलाया एफ

 एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Lakme Fashion Show: अभिनेत्री पूजा बेदी की बेटी अलाया एफ (Alaya F) ने बॉलीवुड में अपनी एक अलग पहचान बना ली है। फैशन की दुनिया में भी अलाया का दबदबा है। वह अक्सर अपनी ग्लैमरस तस्वीरों से इंटरनेट का पारा बढ़ाती दिखाई देती हैं। हाल ही में, एक्ट्रेस ने फैशन शो में अपने लेटेस्ट लुक से सभी का ध्यान खींच लिया।

जो लोग अलाया एफ को सोशल मीडिया पर फॉलो करते हैं, वो अच्छे से जानते हैं कि अलाया एफ कितनी ग्लैमरस हैं। एक्ट्रेस आए दिन अपने गॉर्जियस लुक से फैंस का दिल चुराती दिखाई देती हैं। ऐसे में रैम्प वॉक पर उनका अपने लुक से ध्यान खींचना तो लाजमी है।

रैम्प वॉक पर छाईं अलाया एफ

'फ्रेडी' एक्ट्रेस अलाया एफ ने हाल ही में लैक्मे फैशन शो की शोभा बढ़ाई और ग्लैमरस अंदाज में रैम्प वॉक पर जलवे बिखेरे। रैम्प वॉक पर पोज देते हुए एक्ट्रेस के कॉन्फिडेंस ने उनके चेहरे का नूर को और बढ़ा दिया था।  

यह भी पढ़ें- SRI: अलाया एफ ने शुरू की श्रीकांत बोला की बायोपिक फिल्म श्री की शूटिंग, शेयर की सेट से तस्वीर

ब्लैक लुक में अलाया एफ ढहाया कहर

एक्ट्रेस ने और ब्लैक न्यूड कलर का ब्रा और लूज पैंट कैरी किया था। खुले बाल और मिनिमल मेकअप में अलाया गजब ढा रही थीं। उनकी तस्वीरों ने यकीनन फैंस को लट्टू बना दिया। देखें फोटोज।

अलाया एफ का करियर 

अलाया एफ का पूरा नाम अलाया फर्नीचरवाला है। अलाया ने अपनी मां पूजा बेदी की तरह एक्टिंग की दुनिया में कदम रखा। साल 2020 में अलाया ने कॉमेडी फिल्म 'जवानी जानेमन' से डेब्यू किया। इस फिल्म की वजह से एक्ट्रेस ने बेस्ट फीमेल डेब्यू के लिए फिल्मफेयर अवॉर्ड अपने नाम किया था। 

अलाया की अपकमिंग फिल्म

अलाया ने कार्तिक आर्यन के साथ फिल्म 'फ्रेडी' में भी अहम भूमिका निभाई और नेगेटिव कैरेक्टर से ऑडियंस का ध्यान खींचा। इसके बाद एक्ट्रेस को फिल्म 'ऑलमोस्ट प्यार विद डीजे' में देखा गया था। आखिरी बार अलाया 'यू टर्न' में नजर आई थीं। जल्द ही अलाया मूवी 'श्री' (Sri) में दिखाई देंगी। फिल्म में वह राजकुमार राव के साथ लीड रोल प्ले करेंगी।

अलाया की सोशल मीडिया पर भी अच्छी पकड़ है। उन्हें इंस्टाग्राम अकाउंट पर 1.6 मिलियन लोग फॉलो करते हैं।

यह भी पढ़ें- Alaya F के पेट में घूंसे मारता दिखा ये शख्स, वीडियो देख उड़ जाएंगे आपके होश