विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 17, 2018 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

अक्षरा हासन प्राइवेट फोटो लीक मामला: एक्स बॉयफ्रेंड तनुज ने माना फोटो उनके पास थी लेकिन...

By Manoj KhadilkarEdited By:
Published: Sat, 17 Nov 2018 04:49 PM (IST)

जानकारी के मुताबिक वर्सोवा पुलिस इस मामले में तनुज से पूछताछ करने वाली है। अक्षरा ने इस मामले में एक पोस्ट भी सोशल मीडिया पर डाली थी।

अक्षरा हासन प्राइवेट फोटो लीक मामला: एक्स बॉयफ्रेंड तनुज ने माना फोटो उनके पास थी लेकिन...
अक्षरा हासन प्राइवेट फोटो लीक मामला: एक्स बॉयफ्रेंड तनुज ने माना फोटो उनके पास थी लेकिन...

मुंबई। अक्षरा हासन के पूर्व बॉयफ्रेंड तनुज विरवानी ने उन पर अक्षरा के प्राइवेट फोटोज़ लीक करने के लगे आरोपों पर सफाई देते हुए कहा है कि उनके पास वो तस्वीरें थी लेकिन उन्होंने पांच साल पहले ही उन्हें डिलीट कर दिया था।

एक अख़बार को दिए गए इंटरव्यू में तनुज ने कहा कि हाल ही में उनके बयान को गलत तरीके से पेश किया गया है। उन्होंने माना कि वो अक्षरा के साथ 2013 से 2017 तक डेटिंग कर रहे थे और उस दौरान उनके बीच कई प्राइवेट फोटोज़ शेयर हुईं थी जैसा की सभी के रिलेशन में होता है। अक्षरा ने भी अपनी कुछ तस्वीरें भेजी थी लेकिन उन्होंने उसे डिलीट कर दिया था।

अक्षरा और बाकी अन्य तस्वीरों को उन्होंने डिलीट कर दिया था। तनुज ने कहा कि वो इस तरह के मामलों में बहुत ही सजग रहते है और इस तरह की किसी भी फोटोज़ को अपलोड नहीं किया। वो ये जानते थे कि दोनों फिल्म इंडस्ट्री से ही हैं और अगर ये डाटा किसी के हाथ लग गया तो बहुत मुश्किल होगी। बता दें कि अक्षरा ने पुलिस को बताया है कि उन्होंने अपनी प्राइवेट फोटोज़ को अपने एक करीबी दोस्त को दिया था, तो वो तनुज है क्या ? ये पूछने पर तनुज ने कहा कि हां ये सही है। ब्रेकअप के बाद बीच अक्षरा और वो संपर्क में रहे हैं और जब ये घटना सामने आई तो अक्षरा को पता था कि उसे मुझसे पूरा सपोर्ट मिलेगा।

उन्होंने बताया कि अक्षरा ने इसकी जानकारी मुझे दी थी और ये भी बताया था कि वो एफआईआर करने जा रही हैं। तनुज के मुताबिक अगर वो इस मामले में शामिल होते तो अक्षरा ने उनका नाम लिया होता लेकिन ऐसा नहीं है। जानकारी के मुताबिक वर्सोवा पुलिस इस मामले में तनुज से पूछताछ करने वाली है। अक्षरा ने इस मामले में एक पोस्ट भी सोशल मीडिया पर डाली थी।

यह भी पढ़ें: प्रियंका के होने वाले पति को रही है ये बीमारी, अब All Is Well

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।