विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 17, 2018 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

प्रियंका के होने वाले पति को है डायबिटीज़, पर सब All Is Well

By Manoj KhadilkarEdited By:
Published: Sat, 17 Nov 2018 04:08 PM (IST)Updated: Mon, 19 Nov 2018 10:53 AM (IST)

प्रियंका चोपड़ा और निक जोनास जल्द जोधपुर में शादी करने वाले हैं। शादी की तैयारियां इन दिनों जोरों शोरो से चल रही है।

प्रियंका के होने वाले पति को है डायबिटीज़, पर सब All Is Well
प्रियंका के होने वाले पति को है डायबिटीज़, पर सब All Is Well

मुंबई। फिल्म अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा और अंतरराष्ट्रीय गायक अभिनेता निक जोनास जल्द शादी के बंधन में बनने वाले हैं। आज सोशल मीडिया पर निक जोनास में एक बड़ा खुलासा करते हुए कहा कि वह डायबिटीज़ से ग्रसित हैं लेकिन अब सब कंट्रोल में हैं।

इस बारे में बताते हुए उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा है,' आज से 13 वर्ष पूर्व मुझे मधुमेह टाइप वन का पता चला था। जो मैंने फोटो साझा की है वह फोटो मुझे मधुमेह होने की जानकारी होने के कुछ सप्ताह बाद की है जबकि दूसरी फोटो मेरी अब की है जो कि एकदम स्वस्थ और तंदुरुस्त है। अपनी भोजन करने की इच्छा शक्ति को नियंत्रण कर, साथ ही अपने स्वास्थ्य पर ध्यान देते हुए और नियमित तौर पर व्यायाम करते हुए और अपने ब्लड शुगर को चेक करते हुए मैंने डायबिटीज़ पर कंट्रोल पाया है। अब मैंने इस बीमारी पर पूर्णता नियंत्रण प्राप्त कर लिया है और इसके लिए मैं मेरे परिवार जनों और मेरे दोस्तों का आभारी हूं कि उन्होंने प्रत्येक कदम पर मेरी सहायता की। आपकी पसंदीदा जीवनशैली जीने से आपको कोई नहीं रोक सकता। आपकी शुभकामनाओं के लिए धन्यवाद। यह मेरे लिए बहुत मायने रखते हैं।'

गौरतलब है प्रियंका चोपड़ा और निक जोनास जल्द जोधपुर में शादी करने वाले हैं। शादी की तैयारियां इन दिनों जोरों शोरो से चल रही है।

देसी गर्ल के नाम से मशहूर प्रियंका चोपड़ा और अमेरिकी सिंगर निक जोनास के बीच एक साल से चल रहा सीरियस अफेयर शादी के रिश्ते में बदल रहा है l शादी दो दिसंबर को होगी l जोधपुर के उमैद भवन पैलेस में शादी की रस्में होंगी l शादी के कई रस्में नवंबर के आख़िरी दो दिनों में शुरू होंगी l प्रियंका और निक को शादी का लाइसेंस भी मिल गया है। अमेरिकी क़ानून के मुताबिक दोनों देशों में वहां के लोगों को शादी के लिए लाइसेंस की जरुरत होती है। पिछले दिनों दोनों ब्रेवर्ली हिल्स कोर्टहाउस गए और लाइसेंस के लिए जरुरी दस्तावेज के साथ प्रक्रिया पूरी की।

यह भी पढ़ें: ठग्स ऑफ़ हिंदोस्तान ‘हादसे’ से घबराए Box Office को 2.0 का सहारा

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।