विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 12, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Akshay Kumar ज्वाइन करेंगे राजनीति ? फिल्मों के बाद पॉलिटिक्स में हाथ आजमाने पर एक्टर ने कही ये बात

By Vaishali ChandraEdited By: Vaishali Chandra
Published: Thu, 12 Oct 2023 05:55 PM (IST)

Akshay Kumar On Joining Politics अक्षय कुमार इन दिनों अपनी हालिया रिलीज फिल्म मिशन रानीगंज को लेकर सुर्खियां बटोर रहे ...और पढ़ें

क्या राजनीति ज्वाइन करेंगे अक्षय कुमार ? (Instagram Image)
क्या राजनीति ज्वाइन करेंगे अक्षय कुमार ? (Instagram Image)

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Akshay Kumar On Joining Politics: अक्षय कुमार इन दिनों मिशन रानीगंज को लेकर सुर्खियां बटोर रहे हैं। फिल्म हाल ही में रिलीज हुई है। ऐसे में एक्टर लगातार मिशन रानीगंज का प्रमोशन कर रहे हैं। इस बीच उन्होंने एक इंटरव्यू के दौरान बॉलीवुड के बाद पॉलिटिक्स में शामिल होने को लेकर बात की।

अक्षय कुमार की मिशन रानीगंज असल घटना से प्रेरित फिल्म है। फिल्म का सब्जेक्ट पहले ही लोगों का ध्यान खींच रहा है। इस बीच एक्टर फिल्म को लेकर न्यूज एजेंसी एएनआई के साथ बातचीत की। इस दौरान एक्टर कुछ और मुद्दों पर भी अपनी राय दी।

यह भी पढ़ें- National Cinema Day पर फिल्मों की हुई चांदी, एडवांस बुकिंग में फुकरे 3, जवान और मिशन रानीगंज के शोज हाउसफुल

जब अक्षय ने लिया पीएम का इंटरव्यू  

अक्षय कुमार से भविष्य में उनके राजनीति में भी शामिल होने के बारे में भी पूछा गया। दरअसल, लंबे वक्त से एक्टर को लेकर ऐसा कहा जा रहा है कि वो पॉलिटिक्स में शामिल हो सकते है। इस चर्चा ने तब जोर पकड़ लिया था, जब अक्षय कुमार ने चुनाव से पहले पीएम नरेंद्र मोदी का इंटरव्यू लिया था। अब एक्टर ने इस सवाल का जवाब दिया है।

क्या राजनीति ज्वाइन करेंगे अक्षय ?   

अक्षय कुमार ने इंटरव्यू में कहा कि वो पॉलिटिक्स से बहुत अलग है। एक्टर ने आगे कहा उनकी पत्नी ट्विंकल खन्ना मानती है कि वो राजनीति ने के लिए नहीं बने हैं। उन्होंने कहा, मैं राजनीति में बिल्कुल भी नहीं जा रहा हूं। मैं फिल्में बनाने के लिए बना हूं। कम से कम अभी के लिए तो पॉलिटिक्स में नहीं जा रहा हूं, आगे का मुझे नहीं पता, क्योंकि मैं दूर का नहीं सोचता।

क्यों कैनेडियन बने अक्षय ?

अक्षय कुमार ने इस इंटरव्यू में ये भी बताया कि उन्होंने कैनेडियन सिटीजनशिप क्यों ली थी। एक्टर ने कहा, "मैं कैनेडियन बन गया, क्योंकि एक समय पर मेरी फिल्में लगातार पिट रही थी और मैंने 13 से 14 फ्लॉप फिल्में दीं। उस समय मेरा दोस्त कनाडा में रहता था और उसने कहा कि तुम यहां आ जाओ, हम साथ में कुछ काम करेंगे। मेरे दोस्त ने मुझे ऑफर दिया था कि हम साथ मिलकर कार्गो बिजनेस करेंगे। मैंने कहा ठीक है मेरी फिल्में भी अच्छी नहीं चल रही हैं और इंसान को काम तो करना ही पड़ता है, चाहे वो कहीं भी हो।"

यह भी पढ़ें- Mission Raniganj Box Office Day 6: बॉक्स ऑफिस पर मिशन रानीगंज की हालत खराब, नहीं चल रहा अक्षय कुमार का स्टारडम

क्यों छोड़ी कैनेडियन सिटीजनशिप ?

उन्होंने आगे कहा, "जब मैं टोरंटो में रहने लगा तो मुझे कनाडा का पासपोर्ट मिल गया। उस बीच मेरी दो फिल्में रिलीज होने के लिए लाइन में थी। जब वो रिलीज हुई, तो बड़ी सुपरहिट बन गई। मैंने अपने दोस्त से कहा कि मैं वापस जा रहा हूं। फिर मुझे और फिल्में मिलीं और जिस मुकाम पर हूं वहां पहुंच गया, लेकिन मैंने कभी नहीं सोचा था कि लोग इस बात को पकड़कर बैठ जाएंगे। ये सिर्फ एक ट्रैवल डॉक्युमेंट था। मैं सिर्फ अपना टैक्स भरता हूं और मैं सबसे बड़ा टैक्सपेयर हूं।"