महल के अंदर अक्षय कुमार कर रहे हैं अनोखी एक्सरसाइज, देखिए वीडियो
अक्षय कुमार की पिछली फिल्म गोल्ड सफल रही थी। इससे पहले भी अक्षय कुमार फिटनेस वीडियो शेयर करते आए हैं।
मुंबई। अक्षय कुमार क गले में बड़ी माला है। पीछे का बैकग्राउड देखकर लग रहा है कि अक्षय कुमार किसी महल में हैं। वीडियो देखेंगे तो अक्षय कुमार गले में लिए माला को जोर-जोर से घुमाते नजर आएंगे। अब यह पूरा माजरा क्या है? तो आपको बता दें कि, दरअसल अक्षय कुमार नेक एक्सरसाइज कर रहे हैं।
अक्षय कुमार इन दिनों अपनी फिल्म हाउसफुल 4 की शूटिंग में व्यस्त हैं। इसकी शूटिंग जैसलमेर में चल रही है। खास बात यह है कि, हमेशा खुद को फिट रखने वाले और दूसरों को फिटनेस के लिए हमेशा इंस्पायर करने वाले अक्षय कुमार यहां पर भी फिटनेस के लिए एक्सरसाइझ करते नजर आए। अक्षय कुमार जैसलमेर के एक महल में हैं जहां पर वे गले में एक बड़ी माला को जोर-जोर के घुमाते नजर आ रहे हैं। इसको लेकर वीडियो अक्षय कुमार इंस्टाग्राम पर शेयर किया है।
यह भी पढ़ें: Box Office: वरुण-अनुष्का को दूसरे दिन नहीं चुभी सुई, धागा भी मजबूत, लेकिन पटाखा...
वीडियो शेयर करते हुए अक्षय कुमार लिखते हैं कि, सुबह का हमेशा से फैन रहा हूं। जैसलमेर में सुबह और ज्यादा खूबसूरत है। आज नेक एक्सरसाइज कर रहा हूं। मैं पर्सनली आउटडोर एक्सरसाइज करना पसंद करता हूं चूंकि इससे बॉडी, माइंड और मूड को बूस्ट करने में मदद मिलती है। फिट इंडिया
यह भी पढ़ें: Box Office: वरुण-अनुष्का को दूसरे दिन नहीं चुभी सुई, धागा भी मजबूत, लेकिन पटाखा...
फिल्म का पहला शेडयूल पूरा हो चुका है और दूसरा शेडयूल चल रहा है। सूर्यगढ़ पैलेस में इस फिल्म की शूटिंग हो रही है। फिल्म में बॉबी देओल, कृति खरबंदा, कृति सनोन, रितेश देशमुख भी नज़र आने वाले हैं। फिल्म हाउसफुल 4 का निर्देशन साजिद खान कर रहे हैं। साजिद लंबे समय के बाद इस फिल्म से जुड़े हैं। साजिद और साजिद नाडियाडवाला में जब दूरी आयी थी तो साजिद नाडियाडवाला ने हाउसफुल 3 में साजिद खान को शामिल नहीं किया था। अब एक बार फिर से वह इस फिल्म का हिस्सा बने हैं। फिल्म की शूटिंग राजस्थान से पहले लंदन में की जा चुकी है।