काजोल को जन्मदिन पर अजय देवगन ने क्या दिया गिफ्ट, खुद उनसे जानिए
काजोल की फिल्म हेलीकॉप्टर ईला इस साल 7 सितंबर को सिनेमाघरों में दस्तक देगी।
रूपेशकुमार गुप्ता, मुंबई। आज 5 अगस्त को काजोल ने 43वां जन्मदिन मनाया है और यह जन्मदिन उनके लिए काफी स्पेशल रहा है। एेसा इसलिए क्योंकि उनकी फिल्म हेलीकॉप्टर ईला का ट्रेलर आज ही लॉन्च किया गया और इस मौके पर उनके पति अजय देवगन मौजूद थे। लेकिन काजोल के जन्मदिन पर अजय उन्हें क्या गिफ्ट दिया तो इस बारे में खुद अजय ने ही बताया।
दरअसल, काजोल की फिल्म हेलीकॉप्टर ईला का ट्रेलर दर्शकों के सामने आ चुका है। मुंबई में हुए कार्यक्रम में काजोल और बाकी स्टारकास्ट के साथ अजय देवगन भी मौजूद थे। चूंकि, काजोल का जन्मदिन है तो अजय से सवाल किया गया कि उन्होंने काजोल का क्या गिफ्ट दिया है। इस सवाल को सुनते ही अजय देवगन थोड़े संभल गए और उन्होंने कहा कि अभी वह यह तय नहीं कर पाए हैं कि उपहार में क्या देना है और उन्होंने अभी उपहार दिया भी नहीं है। लेकिन इस सवाल को उन्होंने बहुत ही खतरनाक बताया। आपको बता दें कि, फिल्म के नाम और पोस्टर को भी अजय देवगन ने ही कुछ दिन पहले आउट किया था।
बताते चलें कि, काजोल अपनी इस अपकमिंग फिल्म में जो किरदार निभाने वाली हैं वो एक सिंगल मदर पैरेंट का है। फिल्म में काजोल एक सिंगर भी हैं। वो अपनी सिंगिंग के साथ-साथ अपनी मदरहुड को भी संभालती दिखेगीं। फिल्म का निर्देशन प्रदीप कुमार कर रहे हैं और इसके प्रोडक्शन का काम अजय देवगन और जयंतीलाल गड़ा मिलकर संभाल रहे हैं। वहीं फिल्म का संगीत निर्देशन अमित त्रिवेदी के हाथों में है। फिल्म हेलीकॉप्टर ईला आनंद गांधी के गुजराती नाटक बेटा कागड़ो पर आधारित है। फिल्म में नेशनल अवॉर्ड विनर रिद्दी सेन भी हैं। वहीं, नेहा धूपिया भी अहम किरदार में नज़र आएंगी।
यह भी पढ़ें: नेहा धूपिया ने अपनी फर्स्ट सेलेरी के बारे में बताया, मिले थे इतने रूपए
यह भी पढ़ें: करीना, सैफ और सारा सब एक साथ , ऐसी तस्वीरें बहुत कम देखने मिलती हैं