अजय देवगन के हैं दुनिया में कई घर और ऐसी थी काजोल से उनकी पहली मुलाकात, क्या है सच?
अजय देवगन बॉलीवुड के उन सुपरस्टार्स में शुमार हैं जिनकी जिंदगी के बारे में उनके फैन्स हर चीज जानना चाहते हैं। अजय देवगन ने हाल ही में अपने ऊपर गढ़ी गई सारी बातों में कितनी सच्चाई है ये एक वीडियो के जरिए बताया। जिसे डिज्नी प्लस हॉट्स्टार ने शेयर किया।
नई दिल्ली, जेएनएन। बॉलीवुड के सुपरस्टार अजय देवगन कई सालों से अपने दर्शकों का मनोरंजन कर रहे हैं। उन्होंने अलग-अलग फिल्में देकर लोगों के दिलों में और बॉक्स ऑफिस पर अपना रुतबा कायम रखा है। अपने पसंदीदा सितारे के बारे में हर कोई जानना चाहता है। फिर चाहे वो उनकी लव स्टोरी हो या फिर उनकी प्रॉपर्टी। ऐसे में कुछ कहानियां भी गढ़ दी जाती हैं, लेकिन इन कहानियों का सच क्या है? इस सवाल के साथ अजय ने एक वीडियो पोस्ट किया है और ऐसी कहानियों के बारे में कुछ कहा है।
हर देश में है अजय देवगन का अपना घर
अजय देवगन का दुनियाभर में अपना एक घर है और फिल्मों में आने से पहले अजय देवगन एक स्क्रिप्ट राइटर थे। ऐसा हम नहीं कह रहे हैं बल्कि डिज्नी प्लस हॉटस्टार ने अपने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में अजय देवगन अपने बारे में लिखी गई बातों को पढ़ते हुए नजर आ रहे हैं और साथ ही उनका सच भी बता रहे हैं। अजय देवगन ने अपने बारे में पढ़ते हुए कहा, 'अजय देवगन के हर देश में एक घर है'। फिल्मों में आने से पहले अजय देवगन एक स्क्रिप्ट राइटर थे'। अजय देवगन ने कई घोस्ट डायरेक्ट की हैं'।
View this post on Instagram
इस सेट पर हुई थी अजय और काजोल की पहली मुलाकात
अजय देवगन ने अपने बारे में आगे पढ़ते हुए कहा कि, 'अजय देवगन की टीम ने उन्हें मंदिर गिफ्ट किया है'। अजय देवगन और काजोल इश्क के सेट पर मिले थे और साथ ही वह सोमवार को काम नहीं करते। अजय देवगन ने आगे अपनी इस वीडियो में कहा, 'इन सभी झूठी बातों के बीच एक सच छुपा है, अब सवाल ये है कि क्या आपको सच पता है'। आप ये सोचे कि अजय के बारे में ये सब कहा गया है तो हम आपको बता दें कि ये उनकी हाल ही में रिलीज हुई सीरिज का एक हिस्सा है।
द ग्रेट इंडियन मर्डर के प्रमोशन करते दिखें अजय देवगन
ये वीडियो अजय देवगन ने मर्डर मिस्ट्री पर आधारित डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर रिलीज हुई वेब सीरीज 'द ग्रेट इंडियन मर्डर' के प्रमोशंस के लिए बनाया है। इस वेब सीरिज के निर्माता अजय देवगन और प्रीति विनय सिन्हा हैं। तो वहीं सीरिज का निर्देशन गैंग्स ऑफ वासेपुर के निर्देशक तिग्मांशु धूलिया ने किया है। इस सीरीज में ऋचा चड्ढा, प्रतीक गांधी, जतिन गोस्वामी, आशुतोष राणा, रघुबीर यादव, शशांक अरोड़ा, शारिब हाशमी सहित कई कलाकार नजर आएंगे।