Ajay Devgn की Chauhaan के फर्स्ट लुक से हटाई गई जीशान अय्यूब की आवाज, फिल्म को लेकर काफी समय से हो रहा था विवाद
अजय देवगन की फिल्म 'चौहान' के टीजर में मोहम्मद जीशान अय्यूब की आवाज हटा दी गई है। मूवी को लेकर काफी समय से विवाद चल रहा था।
-1783685106884_m.webp)

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। अजय देवगन (Ajay Devgn) की फिल्म 'चौहान' (Chauhaan) के टीजर रिलीज के बाद से ही फिल्म के टाइटल को लेकर काफी विवाद हो रहा था। अब मूवी को लेकर एक और अपडेट सामने आया है। मेकर्स ने उस अनाउंसमेंट टीजर में कुछ बदलाव किए हैं, जिसे पिछले महीने ऑनलाइन रिलीज किया गया था।
क्या हो रहा बदलाव?
25 जून को रिलीज हुए अनाउंसमेंट टीजर की शुरुआत में पहले मोहम्मद जीशान अय्यूब की आवाज सुनाई देती थी, जिसके बाद अजय देवगन की आवाज में नैरेशन आता है। लेकिन, अब यूट्यूब (YouTube) पर जो वर्जन मौजूद है, उसमें शुरुआती लाइन किसी और की आवाज में हैं।
-1783685525760.jpg)
अय्यूब की जगह लेने वाले अभिनेता कौन है उसकी पहचान अभी तक उजागर नहीं की गई है।शुरुआती वॉइसओवर में बदलाव के अलावा, कुछ डायलॉग्स में भी महत्वपूर्ण बदलाव किया गया है। पहले वाले वर्जन में सुनाई देने वाला सैन्य पद 'मेजर'अब नए टीजर में बदलकर 'कर्नल' कर दिया गया है। 2 मिनट के इस टीजर को यूट्यूब पर अब तक 71 लाख व्यूज मिल चुके हैं।
क्या है फिल्म की कहानी?
चौहान की कहानी कश्मीर की पृष्ठभूमि पर आधारित है। यह लंबे समय से हिंसा से प्रभावित इस इलाके में संघर्ष, अशांति और भारतीय सेना के सामने आने वाली चुनौतियों को दिखाती है। हालांकि अभी तक अजय देवगन और मेकर्स की तरफ से फर्स्ट लुक में किए गए बदलाव को लेकर कोई कमेंट नहीं आया है।
फिल्म के विवाद की बात करें तो टीजर रिलीज होने के बाद, क्षत्रिय परिषद ने फिल्म की सार्वजनिक रूप से निंदा की। उनका आरोप है कि मौजूदा राजनीतिक नैरेटिव के लिए राजपूत चौहान वंश की ऐतिहासिक पहचान का गलत इस्तेमाल किया गया है। इसके अलावा,ट्रेलर में कश्मीर विवाद को दिखाए जाने और अजय देवगन के वॉइसओवर में आए एक डॉयलॉग पठानों से कह दो, चौहान आ रहा है ने भी ऑनलाइन काफी बहस छेड़ दी थी।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।