विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

विवादों में घिरी अजय देवगन की Chauhaan, क्षत्रिय समाज ने जताई नाराजगी, मेकर्स को दी चेतावनी

Published: Mon, 29 Jun 2026 04:08 PM (GMT+05:30)

अजय देवगन की अपकमिंग फिल्म चौहान को लेकर नया विवाद खड़ा हो गया है, जिसकी वजह से मूवी रिलीज से पहले चर्चा में आ गई है।

चौहान को लेकर हुआ विवाद (फोटो क्रेडिट- एक्स)

चौहान को लेकर हुआ विवाद (फोटो क्रेडिट- एक्स)

HighLights

  1. अजय देवगन की अगली फिल्म चौहान

  2. चौहान मूवी को लेकर छिड़ा विवाद

  3. क्षत्रिय परिषद ने चौहान पर जताई आपत्ति

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। हाल ही में बॉलीवुड सुपरस्टार अजय देवगन की मोस्ट अवेटेड मूवी चौहान का दमदार टीजर रिलीज किया गया है, जिसे फैंस ने काफी पसंद किया। सच्ची घटना से प्रेरित बताई जाने वाली ये मूवी अब रिलीज से पहले विवादों में आ गई है। 

निर्देशक नीरज यादव की चौहान को लेकर क्षत्रिष परिषद ने आपत्ति जताई है और मेकर्स पर राजपूत इतिहास को गलत तरीके से पेश करने का आरोप लगाया है। पूरा मामला क्या है, आइए इस लेख में जानते हैं-

विवादों में आई अजय देवगन चौहान

हिंदी सिनेमा के दमदार अभिनेता के तौर पर अजय देवगन को जाना जाता है। उनकी आने वाली फिल्म चौहान की चर्चा इस वक्त खूब हो रही है, क्योंकि इसके शानदार टीजर ने हर किसी का दिल जीत लिया है। लेकिन अब अन्य वजहों से चौहान को लेकर नया विवाद खड़ा हो गया है। दरअसल क्षत्रिय परिषद संगठन ने इस मूवी का विरोध किया है और मेकर्स पर गंभीर आरोप लगाए हैं। 

यह भी पढ़ें- 'पठानों से कहना...' Ajay Devgn की नई एक्शन फिल्म Chauhaan का अनाउंसमेंट, शाह रुख खान से क्या है कनेक्शन?

क्षत्रिय परिषद ने अपने ऑफिशियल एक्स हैंडल पर चौहान के खिलाफ एक लेटेस्ट ट्वीट में आपत्ति जताते हुए लिखा है- हम निर्देशक नीरज यादव और लीड एक्टर अजय देवगन की आने वाली फिल्म चौहान द्वारा मौजूदा सांप्रदायिक राजनीति के लिए चौहान कुल के नाम का इस्तेमाल करने की कोशिश की कड़ी निंदा करते हैं।

राजपूत इतिहास कोई राजनीतिक हथियार नहीं है। चौहानों की विरासत राजपूत इतिहास का हिस्सा है न कि चुनावी नैरेटिव या बाहरी लोगों द्वारा खड़े किए गए विवादों का। हम वैचारिक मकसद के लिए राजपूत पहचान को हथियार बनाने की हर कोशिश को सिरे खारिज करते हैं।

ऐतिहासिक सच्चाई और फिल्म रिलीज होने से पहले उसकी स्क्रीनिंग हमें दिखाई जाए। साथ ही संगठन ये चेतावनी भी देता है कि अगर हमारी चिंताओं पर ध्यान नहीं दिया गया तो मेकर्स को विरोध-प्रदर्शन भी देखने को मिलेगा।

कब रिलीज होगी चौहान

इस तरह से रिलीज से पहले अजय देवगन की चौहान बड़ी मुसीबत में फंसती हुई नजर आ रही है। बता दें कि फिल्म में कश्मीर के पत्थरबाजों और सुरक्षाबलों के संघर्ष को दर्शाया जाएगा। इसके अलावा गौर किया जाए चौहान की रिलीज डेट की तरफ तो अगले साल 1 अक्टूबर 2027 को ये मूवी सिनेमाघरों में रिलीज की जाएगी। 

यह भी पढ़ें- Sunny Deol-Ajay Devgn की राह पर शालीन भनोट, 'इंस्पेक्टर अविनाश' के बाद अब निर्देशन में रखा कदम