विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 30, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

क्या आपको पता है 'रमता जोगी' का मतलब? Aishwarya Rai की ताल में फिल्माया गया था ये फेमस गाना

Published: Wed, 30 Jul 2025 02:36 PM (IST)

हिंदी फिल्मों के कई गाने ऐसे होते हैं जो दर्शकों की मेमोरी में बस जाते हैं। ऐसा ही गाना 26 ...और पढ़ें

'रमता जोगी' गाने का क्या है मतलब? फोटो- Youtube
'रमता जोगी' गाने का क्या है मतलब? फोटो- Youtube

HighLights

  1. सुभाष घई ए आर रहमान को बुलाते थे 'रमता'
  2. क्या आपको पता है रमता जोगी गाने का मतलब?
  3. 26 साल पहले 'ताल' में फिल्माया गया था ये गाना

जागरण न्यूजनेटवर्क, मुंबई। हिंदी सिनेमा में आजकल गानों को वायरल होने में जितना समय लगता है, उससे कम समय लोगों को उसे भूलने में लगता है। हालांकि, 60 से लेकर 2000 तक बॉलीवुड में कई ऐसे गाने बने हैं, जो ऑडियंस के जहन में बस चुके हैं। उन्हें उन गानों के लिरिक्स का मतलब भले ही न पता हो, लेकिन उसका म्यूजिक और शब्द इतने बेहतरीन थे कि ऑडियंस आज भी Youtube पर जाकर उन गानों को सर्च करती है। 

ऐसा ही एक गाना साल 1999 में फिल्म 'ताल' में था। गाने के बोल थे 'रमता जोगी', जिसमें ऐश्वर्या राय का जबरदस्त डांस खूब चर्चा में आया था। इस गाने की शुरुआत अनिल कपूर करते हैं, जिसमें वह बार-बार 'रमता जोगी-जोगी, रमता जोगी-रमता जोगी' दोहराते हैं, लेकिन क्या आपको पता है कि रमता जोगी का मतलब क्या होता है, अगर नहीं तो आज आप जान जाएंगे। 

'रमता जोगी' का ये होता है मतलब 

सबसे पहले तो आपको ये जानकर हैरानी होगी कि 'रमता जोगी' गाना मेकर्स फिल्म 'ताल' के लिए बना ही नहीं रहे थे। इस सुपरहिट गाने के गायक सुखविंदर सिंह ने हाल ही में बताया कि संगीतकार ए आर रहमान द्वारा संगीतबद्ध यह गाना पहले ताल फिल्म का हिस्सा ही नहीं था। 

यह भी पढ़ें- 25 Years of Taal: 'ताल' में कास्ट न करने से नाराज हो गई थीं महिमा चौधरी, आमिर खान-गोविंदा ने ठुकराई थी फिल्म

Photo Credit- Youtube

ए आर रहमान को सुभाष घई साहब बोला करते थे कि ये रमता है। फिर एक दिन रहमान ने पूछ लिया कि ये रमता का मतलब क्या होता है? फिर मैंने उन्हें समझाना शुरू कर दिया कि ये होता है रमता। जैसे आप हवा को मुट्ठी में बंद करके नहीं रख सकते हैं लेकिन आप उसे महसूस कर सकते हैं। वैसे ही रमता, एक मलंग इंसान है जिसे आप कहीं रोक कर नहीं रख सकते हैं। किसी तरह से मैंने उन्हें रमता का मतलब समझाया और उन्होंने उस पर गाना बना दिया। 

कैसे बना रमता जोगी पर गाना बनाने का आइडिया? 

सुखविंदर सिंह ने बताया कि जैसे ही ए आर रहमान को ये गाना समझ आया, उन्होंने मुझसे तुरंत कहा कि चलो इस पर एक गाना बना देते हैं। फिर उन्होंने गाना बनाया, लेकिन ताल के तब तक सारे गाने शूट हो चुके थे। हालांकि, ये गाना सुभाष घई को इतना ज्यादा पसंद आया कि उन्होंने इसे अपनी फिल्म में रखने का निर्णय लिया था। सुभाष जी को यह गाना पसंद आया तो उन्होंने शूट करके इस गाने को फिल्म में शामिल किया। 

Youtube Credit- Tips Films 

26 साल पहले ताल बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट साबित हुई थी। मूवी में ऐश्वर्या राय और अनिल कपूर के अलावा अक्षय खन्ना मुख्य भूमिका में थे। 11 करोड़ के बजट में बनी इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 51 करोड़ से ज्यादा का बिजनेस किया था। 

यह भी पढ़ें- Kajra Re नहीं करना चाहते थे Amitabh Bachchan, इस वजह से कहा था- 'गाना शूट ही मत करो', फिर बाद में मांगी माफी