'हनुमान अंश' के बाद अब 'महादेव अंश' की बारी, 'नीम करोली बाबा' के बाद पर्दे पर आएगी देवराहा बाबा की कहानी
डॉ. विक्रम मिश्रा ने अपनी नई हिंदी फिल्म 'रुद्रयोगी' की घोषणा की है, जो उनकी बेस्टसेलिंग किताब 'महादेव अंश' से प्रेरित है।

सिनेमाघरों में एक बार फिर डिवोशनल ड्रामा का दिखा जोर
HighLights
डॉ. विक्रम मिश्रा की फिल्म 'रुद्रयोगी' की घोषणा हुई
यह फिल्म संत देवराहा बाबा के जीवन पर आधारित है
राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता रवि राज मुर्मू करेंगे इसका निर्देशन
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। सिनेमा में इस समय भक्तिमय फिल्मों का जोर चल रहा है। बीते दिनों रिलीज हुई फिल्म हनुमान अंश (Hanuman Ansh) को दर्शकों से काफी अच्छी प्रतिक्रिया मिली जिसके बाद कई अन्य फिल्ममेकर्स भी इसमें अपना हाथ आजमा रहे हैं।
थिएटर्स में कब आएगी मूवी?
अब लेखक और आध्यात्मिक विचारक डॉ. विक्रम मिश्रा ने अपनी आने वाली हिंदी फीचर फिल्म 'रुद्रयोगी' की घोषणा की है। यह एक डिवोशनल ड्रामा फिल्म होगी, जो उनकी बेस्टसेलिंग किताब 'महादेव अंश' से प्रेरित है।
यह फिल्म श्रद्धेय संत देवराहा बाबा के जीवन और उनकी आध्यात्मिक विरासत पर आधारित है। इसे 2027 में सिनेमाघरों में रिलीज करने की योजना है। फिल्म के मुख्य किरदार के लिए, निर्माताओं ने पूरे देश में एक अभिनेता की तलाश भी शुरू कर दी है।
इन सितारों के नाम पर किया जा रहा विचार
खबरों के अनुसार, देवराहा बाबा के किरदार के लिए विनीत कुमार सिंह, मोहित रैना, अविनाश तिवारी, शरद केलकर, करण टैकर और राजीव खंडेलवाल समेत कई अभिनेताओं के नामों पर विचार किया जा रहा है। इस लिस्ट में अंशुमान पुष्कर का नाम भी शामिल है। हालांकि, मेकर्स ने अभी तक मुख्य अभिनेता के नाम की आधिकारिक घोषणा नहीं की है और कास्टिंग की प्रक्रिया अभी चल रही है।
फर्स्ट लुक पोस्टर में मिली तपस्वी की झलक
फिल्म के फर्स्ट-लुक आर्टवर्क में इसकी आध्यात्मिक दुनिया की एक झलक मिलती है। मीडिया क्रिटिक्स तरण आदर्श ने इसे अपने इंस्टा अकाउंट पर शेयर किया है जिसमें एक लकड़ी के चबूतरे पर बैठे एक तपस्वी को देखा जा सकता है, जिसके पास एक त्रिशूल है और पीछे चमकता हुआ आसमान है। इसकी टैगलाइन है - 'एक संत… एक युग… रुद्र के अंश…' ये एक तरह से कहानी का माहौल तय करती है और बता रही है कि आने वाली फिल्म बेहद दिलचस्प होगी।
इस फिल्म का निर्माण 'शिव त्रिशूल प्रोडक्शन प्राइवेट लिमिटेड' के बैनर तले डॉली मिश्रा करेंगी। इसका निर्देशन राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता फिल्म निर्माता रवि राज मुर्मू करेंगे।
यह भी पढ़ें- हनुमान अंश के फिल्म अभिनेता गुलशन पांडे ने लालकुआं के अवंतिका मंदिर में की पूजा अर्चना
यह भी पढ़ें- 1.8 करोड़ का बजट, 453 करोड़ की कमाई... Hanuman Ansh के बॉक्स ऑफिस पर 100 दिन पूरे, 'बजरंग बली' की बरसी कृपा
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।