विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 14, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

कौन हैं Jasmin Walia, जिन्हें Natasa Stankovic से अलग होने के बाद डेट कर रहे हैं हार्दिक पांड्या?

Published: Wed, 14 Aug 2024 12:30 PM (IST)Updated: Wed, 14 Aug 2024 01:08 PM (IST)

फिल्म और टीवी इंडस्ट्री में पिछले कुछ दिनों से एक के बाद एक सेलेब्स की अलग होने की खबर सामने ...और पढ़ें

हार्दिक पांड्या और जैस्मिन वालिया (फोटो इंस्टाग्राम)
हार्दिक पांड्या और जैस्मिन वालिया (फोटो इंस्टाग्राम)

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। एक्ट्रेस और मॉडल नताशा स्टैनकोविक ने क्रिकेटर हार्दिक पांड्या के साथ अपनी चार साल पुरानी शादी खत्म कर दी है। जुलाई में इंस्टाग्राम पर इस एक्स कपल ने तलाक का एलान किया था, जिसके बाद नताशा बेटे को लेकर अपने देश जा पहुंचीं तो वहीं हार्दिक पांड्या भी अब अपनी लाइफ में आगे बढ़ते नजर आ रहे हैं।

बीते दिनों से क्रिकेटर का नाम अभिनेत्री अनन्या पांडे के साथ जोड़ा जा रहा था, जिसका कारण था दोनों को अनंत अंबानी की हल्दी सेरेमनी में डांस करते देखा गया। इसके बाद उनके अफेयर की अफवाह भी तेजी से उड़ने लगी थी। हालांकि, अब हार्दिक का नाम बॉलीवुड की एक्ट्रेस और सिंगर के साथ जुड़ता नजर आ रहा है।

कौन हैं जैस्मिन वालिया?

नताशा स्टैनकोविक के जाने के बाद अब क्रिकेटर हार्दिक पांड्या की लाइफ में प्यार का नया फूल खिल गया है।    ताजा जानकारी के मुताबिक, हार्दिक जानी-मानी सिंगर और एक्ट्रेस जैस्मिन वालिया को डेट कर रहे हैं। चलिए, आपको जैस्मिन वालिया की पूरी जानकारी देते हैं। 

जैस्मिन वालिया का जन्म इंग्लैंड में हुआ था। वह भारतीय मूल की ब्रिटिश सिंगर हैं। इसके अलावा टेलीविजन पर्सनैलिटी भी हैं।

यह भी पढ़ें-  पार्टनर को धोखा देने वाले पोस्ट को नताशा ने किया लाइक, हार्दिक संग तलाक को लेकर लोगों ने लगाई बेवफाई की अटकलें

कम उम्र में शुरू की थी सिंगिंग 

जैस्मिन ने करीब 7 से 8 साल की उम्र में ही गाना शुरू किया था। सिंगर ने 10 साल की उम्र में थिएटर स्कूल जाना शुरू कर दिया।

वह भारतीय संगीत सुनती थीं और बॉलीवुड फिल्में भी देखती थीं, जिसके चलते उन्हें पंजाबी और हिंदी भाषा भी आती है और इन भाषाओं में गाने भी गाए हैं। बता दें, टी-सीरीज के साथ भी वालिया ने काम किया है। उनके हिंदी गानों की बात करें तो 'दम दे दम' और 'बूम डिगी डिगी' जैसे गाने आए हैं। 

इसके अलावा वालिया ने पहली बार 2010 में ब्रिटिश रियलिटी टीवी सीरीज, द ओनली वे इज एसेक्स में एक एक्स्ट्रा के रूप में काम किया था। इसके अलावा उन्होंने द ओनली वे इज़ लास वेगास भी रिकॉर्ड किया, जिसकी शूटिंग सितंबर 2013 में शुरू हुई।

सिंगिंग टैलेंट शो से हुई थीं रिजेक्ट 

बता दें, साल 2014 में वालिया ने सिंगिंग टैलेंट शो द एक्स फैक्टर के 11वें सीरीज में ऑडिशन दिया, लेकिन उन्हें रिजेक्ट कर दिया गया। ऐसे में जैस्मिन खूब रोई थीं, लेकिन वक्त बदला और आज लोग उनकी आवाज पर झूमते हैं।

साल 2016 में उनका पहला सिंगल गाना था "डम डी डी डम" था, जिसे जैक नाइट के साथ मिलकर रिलीज किया गया था। उनका दूसरा सिंगल गाना "गर्ल लाइक मी" था, जो नवंबर साल 2016 में उनके YouTube चैनल पर रिलीज हुआ था।

View this post on Instagram

A post shared by Jasmin Walia (@jasminwalia)

ग्रीस में मना रहे हैं वेकेशन 

अब वालिया क्रिकेटर को डेट करने की खबर से सु्र्खियों में आ गई हैं। कहा जा रहा है कि दोनों ग्रीस में वेकेशन मना रहे हैं। जैस्मिन ने हाल ही में ब्लू कलर की बिकिनी में अपनी तस्वीरें शेयर कीं और इसके बाद उसी पूल किनार हार्दिक ने भी घूमते हुए एक वीडियो शेयर किया है, जिसके बाद सोशल मीडिया पर लोगों ने कयास लगाना शुरू कर दिया। हालांकि, अभी तक इन खबरों पर दोनों का कोई रिएक्शन सामने नहीं आया है।

यह भी पढ़ें-  सेपरेशन के बाद Hardik Pandya ने नताशा की पोस्ट पर किया रिएक्ट, बंद हुआ हेटर्स का मुंह

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।