विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 24, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

सेपरेशन के बाद Hardik Pandya ने नताशा की पोस्ट पर किया रिएक्ट, बंद हुआ हेटर्स का मुंह

Published: Wed, 24 Jul 2024 08:43 PM (IST)

हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) से तलाक के बाद नताशा स्टेनकोविक ने पहली बार सोशल मीडिया पर पोस्ट किया। इस पोस्ट ...और पढ़ें

हार्दिक पांड्या और नताशा स्टेनकोविक (Photo: Instagram)
हार्दिक पांड्या और नताशा स्टेनकोविक (Photo: Instagram)

HighLights

  1. अगस्त्य ने डायनासोर के साथ किया पोज
  2. हार्दिक पांडया ने पोस्ट पर किया कमेंट
  3. सर्बिया चली गई हैं नताशा

एंटरटेनमेंट डेस्क,नई दिल्ली। क्रिकेटर हार्दिक पांड्या और नताशा स्टेनकोविक फाइनली अलग हो चुके हैं। दोनों ने इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए इस बात की पुष्टि की थी। हालांकि उन्होंने कहा था कि वो को-पेरेंटिंग करते रहेंगे।

सर्बिया में हैं नताशा

हार्दिक का घर छोड़कर नताशा बेटे के साथ सर्बिया चली गई हैं। एक्ट्रेस वहां से आए दिन अपडेट शेयर करती रहती हैं। नताशा ने कई इंस्टा स्टोरी पोस्ट की थी जिसमें उन्हें बेटे के साथ मौज मस्ती करते और शॉपिंग करते देखा गया। अब नताशा ने पहली बार बेटे अगस्त्य के साथ कोई पोस्ट शेयर किया है। इस फोटो में नताशा और अगस्त्य सर्बिया के थीम पार्क में एंजॉय करते नजर आए।

हार्दिक पांड्या ने किया रिएक्ट

बता दें कि तस्वीर से ज्यादा एक और चीज थी जिसने फैंस का ध्यान खींचा। इस पोस्ट पर हार्दिक पांड्या ने कमेंट किया है। हार्दिक ने इस पोस्ट पर दो कमेंट किए हैं। एक में उन्होंने हार्ट इमोजी बनाया तो वहीं दूसरे में एविल आई, हार्ट आइज और तारीफ करने वाला हैंड इमोजी बनाकर रिएक्ट किया।

यह भी पढ़ें: हार्दिक पांड्या से अलग होने के बाद Natasa Stankovic ने सर्बिया में की शॉपिंग, बेटे संग ऐसे बिता रहीं जिंदगी

फैंस ने दिखाया सपोर्ट

बता दें कि हार्दिक का नताशा की पोस्ट पर इस तरह का कमेंट एक तरीके का बहुत बड़ा सपोर्ट है। दोनों के अलग होने की खबर के बाद से लोग नताशा को काफी ज्यादा ट्रोल कर रहे थे और उनकी पुरानी पोस्ट पर जाकर हेट कमेंट्स पोस्ट कर रहे थे। हार्दिक की इस कमेंट के बाद से सोशल मीडिया का एक हिस्सा नताशा के सपोर्ट में आ गया है।

एक यूजर ने लिखा,'उसके खिलाफ हेट फैलाना बंद करो, हार्दिक भी अब उसे सपोर्ट कर रहा है। ये उनकी पर्सनल लाइफ और उनका पर्सनल डिसीजन है। तो इसमें ना ही पड़े।' एक अन्य यूजर ने कमेंट किया-' मैम आप स्ट्रांग रहिए, मेरी प्रार्थना आपके और आपके बच्चे के साथ है।'

नताशा को बादशाह के म्यूजिक वीडियो 'डीजे वाले बाबू' में नोटिस किया गया था। यहीं से उन्हें पॉपुलैरिटी मिली। इसके अलावा उन्होंने अजय देवगन स्टारर फिल्म 'सत्याग्रह' में आइटम नंबर भी किया था।

यह भी पढ़ें: 'भाई अच्छा डिजर्व...' Hardik और Natasa ने खत्म किया 4 साल का रिलेशनशिप, सेपरेशन की खबरों के बाद ट्रोल हुईं मॉडल

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।