विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 21, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Katrina Kaif के वायरल वीडियो ने प्रेग्नेंसी की खबरों को दी हवा, दीपिका पादुकोण से ज्यादा नजर आया बेबी बंप?

Published: Tue, 21 May 2024 02:15 PM (IST)

पावर कपल कटरीना कैफ (Katrina Kaif) और विक्की कौशल (Vicky Kaushal) एक बार फिर चर्चा में बने हुए हैं। हाल ...और पढ़ें

कटरीना के वायरल वीडियो ने प्रेग्नेंसी की खबरों को दी हवा, (X Image)
कटरीना के वायरल वीडियो ने प्रेग्नेंसी की खबरों को दी हवा, (X Image)

HighLights

  1. क्या प्रेग्नेंट है कटरीना कैफ ?
  2. विक्की- कटरीना का वीडियो वायरल
  3. फैंस हुए एक्साइटेड

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। दीपिका पादुकोण अपनी प्रेग्नेंसी को लेकर खबरों में बनी हुई हैं। हाल ही में एक्ट्रेस वोटिंग के दौरान मीडिया में स्पॉट हुईं। जहां उनके बेबी बंप ने फैंस का ध्यान खींचा। उनके बाद अब कटरीना कैफ का एक वीडियो सामने आया है, जिसके बाद से एक्ट्रेस के प्रेग्नेंट होने की अफवाह उड़ने लगी है।

विक्की कौशल ने हाल ही में अपना 36वां बर्थडे सेलिब्रेट किया। जिसे उन्होंने पत्नी कटरीना कैफ के साथ लंदन में मनाया।

यह भी पढ़ें- Katrina Kaif ने विक्की कौशल के बर्थडे पर किया ये कारनामा, सेलिब्रेशन की कैंडिड फोटोज से खुला 'राज'

क्या प्रेग्नेंट है कटरीना कैफ ?

कटरीना कैफ को लेकर पिछले काफी वक्त से प्रेग्नेंसी की अटकलें लग रही हैं। हालांकि, एक्ट्रेस मीडिया में इस पर कुछ भी कहने से बचते रहीं। वहीं, अब उनका एक वीडियो लंदन से वायरल हो रहा है। जिसके बाद कटरीना कैफ की प्रेग्नेंसी की अफवाहें तेज हो गई हैं।

विक्की- कटरीना का वीडियो वायरल

कटरीना कैफ सोशल मीडिया पर वायरल हुए अपने इस वीडियो में विक्की कौशल के साथ वॉक करते हुए दिख रही हैं। वीडियो में एक्ट्रेस का ओवरसाइज्ड जैकेट और उनके चलने का स्टाइल ध्यान खींच रहा है। वीडियो के सामने आने के बाद से फैंस एक्ट्रेस की प्रेग्नेंसी की उम्मीद लगा रहे हैं। ये भी कहा जा रहा है कि प्रेग्नेंट कटरीना कैफ और विक्की कौशल मीडिया अटेंशन से बचने के लिए लंदन गए हैं।

फैंस हुए एक्साइटेड

कटरीना कैफ और विक्की कौशल साल 2021 में शादी के बंधन में बंधे थे। दोनों ने अपनी वेडिंग को बेहद प्राइवेट रखा था। ऐसे में शादी के तीन साल बाद दोनों के पेरेंट्स बनने की बात से फैंस बेहद खुश हैं। हालांकि, सच्चाई क्या ये कटरीना कैफ और विक्की कौशल ही बेहतर बता सकते हैं। अगर कपल अपने पहले बच्चे का स्वागत करने वाला है, तो दोनों जल्द फैंस के साथ गुड न्यूज शेयर कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें- Vicky Kaushal नहीं बन पाते स्टार, अगर पिता ने नहीं दिखाया होता रास्ता, हाथ से फिसल जाती ये ब्लॉकबस्टर फिल्म

पहले भी उड़ चुकी है अफवाह

कटरीना कैफ की प्रेग्नेंसी को लेकर इससे पहले ही अफवाह उड़ी थी। मार्च में अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट के प्री-वेडिंग फंक्शन में कटरीना कैफ और विक्की कौशल शामिल हुए थे। उस दौरान भी एक्ट्रेस की प्रेग्नेंसी की अफवाह ने जोर पकड़ा था।