विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 14, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Prabhas On Kantara: आदिपुरुष एक्टर प्रभास हुए 'कांतारा' के फैन, इस वजह से एक नहीं, बल्कि दो बार देखी फिल्म

By Tanya AroraEdited By:
Published: Fri, 14 Oct 2022 09:57 PM (IST)

Prabhas On Kantara कन्नड़ फिल्म कांतारा बॉक्स ऑफिस पर लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रही है। इस फिल्म को हाल ही ...और पढ़ें

adipurush actor prabhas watch kantara not once but twice for this reason. Photo Credit/Instagram
adipurush actor prabhas watch kantara not once but twice for this reason. Photo Credit/Instagram

नई दिल्ली, जेएनएन। Prabhas On Kantara: कन्नड़ फिल्म कांतारा बॉक्स ऑफिस पर लगातार अच्छी कमाई कर रही है। ये फिल्म कन्नड़ भाषा में पहले से ही 100 करोड़ का आंकड़ा पार आर चुकी है। फिल्म को ऑडियंस से मिल रहे प्यार के बाद केजीएफ और केजीएफ 2 के मेकर्स ने यश की फिल्म की तरह ही 'कांतारा' को भी हिंदी भाषा में रिलीज करने का निर्णय लिया था। ये फिल्म 14 अक्टूबर 2022 को हिंदी भाषा में रिलीज की गई। अब साउथ सिनेमा के सुपरस्टार प्रभास ने भी ये फिल्म देखी। आदिपुरुष एक्टर प्रभास ने कांतारा एक बार नहीं, बल्कि दो बार देखी, जिसका खुलासा खुद उन्होंने अपनी पोस्ट के जरिए किया।

प्रभास ने दो बार कांतारा देखने की बताई वजह

प्रभास ने हाल ही में अपनी इंस्टाग्राम पर फिल्म से जुड़ा एक पोस्ट शेयर किया। इस पोस्टर के साथ ही प्रभास कन्नड़ फिल्म की तारीफ करते हुए नहीं थकें। बाहुबली एक्टर ने फिल्म का पोस्टर शेयर करते हुए अपने सोशल मीडिया कैप्शन में लिखा, 'मैंने कांतारा दूसरी बार देखी है और ये बहुत ही ज्यादा अनोखा और अद्भुत अनुभव था। इस फिल्म का कांसेप्ट बहुत ही शानदार है और थ्रिलर से भरपूर है। इस फिल्म को थिएटर में जरुर देखना चाहिए'। प्रभास की इस पोस्ट को देखने के बाद उनके फैंस खूब प्यार लुटा रहे हैं और साथ ही ये कह रहे हैं कि वह इस फिल्म को थिएटर में देखेंगे।

View this post on Instagram

A post shared by Prabhas (@actorprabhas)

धनुष और राणा दग्गुबाती ने भी किया था रिव्यू

प्रभास से पहले साउथ के दो बड़े सुपरस्टार्स धनुष और राणा दग्गुपति ये फिल्म देख चुके हैं और दोनों ने ही फिल्म देखने के बाद सोशल मीडिया पर मूवी के तारीफों के पुल बांधे। धनुष ने ट्वीट करते हुए लिखा, 'कांतारा, बहुत ही शानदार और जरुर देखी जाने वाली फिल्म है। ऋषभ शेट्टी तुम्हें खुद पर बहुत गर्व होना चाहिए। होम्ब्ल फिल्म बहुत-बहुत मुबारक। सभी एक्टर्स और टेक्नीशियन्स को बहुत बड़ा वाला हग'। इसके अलावा राणा दग्गुबाती ने लिखा, 'ऋषभ शेट्टी और होम्ब्ल फिल्म एकदम फायर है। कांतारा बहुत ही शानदार फिल्म है। जो भी इस फिल्म का हिस्सा हैं सभी को बहुत-बहुत मुबारकबाद'।

इस दिन तेलुगु भाषा में रिलीज हो रही है फिल्म

हिंदी के बाद अब 15 अक्टूबर को 'कांतारा' को तेलुगू भाषा में रिलीज किया जाएगा। ऋषभ शेट्टी ने इस फिल्म का निर्देशन करने के साथ-साथ मूवी में अभिनय भी किया है। उनके अलावा इसमें मुरली, अच्युत कुमार, सम्पति गोवडा भी अहम भूमिका में हैं।

यह भी पढ़ें: Kantara IMDb Ranking: कांतारा आईएमडीबी पर KGF 2 को पीछे छोड़ बनी सबसे ज्यादा रेटेड फिल्म, धनुष ने भी सराहा

यह भी पढ़ें: Kantara: हिन्दी बेल्ट में रिलीज हुई कन्नड़ फिल्म 'कांतारा', खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने भी की तारीफ