एक्ट्रेस काव्या थापर को शराब पीकर गाड़ी चलाने व एक्सीडेंट करने के आरोप में मुंबई पुलिस ने किया गिरफ्तार, भेजी गई जेल
Kavya Thapar arrested काव्या थापर को मुंबई पुलिस ने गिरफ्तार किया हैl उन्होंने एक एक्सीडेंट कर दिया था जिसमें एक व्यक्ति घायल हो गया थाl इसके बाद उन्होंने पुलिस से बदतमीजी भी कीl अब कोर्ट ने उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया हैl
नई दिल्ली, जेएनएनl Kavya Thapar arrested: अभिनेत्री काव्या थापर को जुहू पुलिस ने गिरफ्तार किया हैl उनपर शराब पीकर गाड़ी चलाने और ड्यूटी पर तैनात अधिकारियों से बदतमीजी करने का आरोप लगा हैl अभिनेत्री काव्या थापर तमिल और तेलुगू फिल्मों में काम कर चुकी हैंl अब उन्हें मुंबई पुलिस ने गिरफ्तार किया हैl उन्होंने एक एक्सीडेंट कर दिया था, जिसमें एक व्यक्ति घायल हो गयाl इसके बाद उन्होंने पुलिस से बदतमीजी भी कीl अब कोर्ट ने उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया हैl
काव्या थापर पर आरोप है कि वह शराब के नशे में गाड़ी चला रही थी
काव्या थापर पर आरोप है कि वह शराब के नशे में थी और उन्होंने गाड़ी से एक व्यक्ति को घायल कर दिया हैl इसके बाद पुलिस से बदतमीजी भी करती नजर आईl उन्होंने अधिकारियों से गाली-गलौज भी कीl काव्या थापर 26 वर्ष की है और उन्होंने मुंबई में ही अपनी पढ़ाई पूरी की हैl इसके बाद में वह शोबिज में आईl
View this post on Instagram
काव्या थापर ने फिल्म तत्काल से डेब्यू किया था
काव्या थापर ने फिल्म तत्काल से डेब्यू किया थाl यह एक शार्ट फिल्म थीl इसके बाद वह तेलुगू फिल्म इ माया पेरिमेतो में भी नजर आई थीl उन्होंने मार्केट राजा एमबीबीएस में भी काम किया हैl काव्या थापर सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय हैंl वह अक्सर अपनी हॉट और बोल्ड तस्वीरें और वीडियो शेयर करती हैं, जिन्हें फैंस काफी पसंद करते हैं। वह अक्सर अपने फैंस से बातचीत भी करती हैl इसके चलते उनके फैंस भी उत्साहित रहते हैl
काव्या थापर पर होटल से बाहर निकलने के बाद एक गाड़ी को टक्कर मारने का आरोप लगा है
काव्या थापर पर मुंबई के होटल से बाहर निकलने के बाद एक गाड़ी को टक्कर मारने का आरोप लगा हैl इसके बाद पुलिस जब मौके पर पहुंची तो उन्होंने उनके साथ भी गाली गलौज कीl उन्हें बड़ी मुश्किल से काबू कर पुलिस स्टेशन भेजा गयाl इसके पहले बॉलीवुड के कई कलाकार को शराब पीकर गाड़ी चलाने के आरोप में जेल भेजा जा चुका हैl