Move to Jagran APP

Ajay Devgn ने रियासी टेरर अटैक पर जताया अफसोस, बोले-  'दुख की इस घड़ी में हम सब साथ हैं'

जम्मू कश्मीर के रियासी में हुए आतंकी हमले से पूरे देश में दहशत का माहौल बन गया है। इस हमले में 10 की मौके पर ही मौत हो गई और कई घायल है जिनका इलाज अस्पताल में चल रहा है। इन लोगों पर हमला हुआ वह मां वैष्णो के दर्शन करके लौट रहे थे। अब इस पर अभिनेता अजय देवगन ने दुख जाहिर किया है।

By Aditi Yadav Edited By: Aditi Yadav Tue, 11 Jun 2024 09:08 PM (IST)
Ajay Devgn ने रियासी टेरर अटैक पर जताया अफसोस, बोले-  'दुख की इस घड़ी में हम सब साथ हैं'
Ajay Devgn Post Reasi Terror Attack (Photo Instagram)

 एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। रविवार 9 जून को दिल दहलाने वाला हादसा हुआ।  जम्मू कश्मीर के रियासी में तीर्थयात्रियों की बस पर आतंकी हमला हुआ। इस हमले में 10 लोगों की मौत हो गई और 41 लोग घायल हुए। इस हमले ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया।

हर किसी की आंखे नम हैं। सोशल मीडिया पर लोगों के रिएक्शन भी सामने आ रहे हैं, जिसमें आमजन से लेकर बॉलीवुड सेलेब्स भी शामिल हैं। प्रियंका चोपड़ा, वरुण धवन, सामंथा रुथ प्रभु, आलिया भट्ट और कंगना रनौत से लेकर इस हमले की निंदा कर चुके हैं। वहीं, अब एक्टर अजय देवगन का भी रिएक्शन सामने आया है। 

यह भी पढ़ें- 'क्योंकि वो हिंदू हैं...' Jammu-Kashmir में आतंकी हमले पर कंगना रनौत ने कही बड़ी बात, अनुपम खेर ने भी जताया दुख

अजय देवगन ने किया पोस्ट

रियासी टेरर अटैक को लेकर एक्टर अजय देवगन ने अफसोस जाहिर किया है। उन्होंने सोशल मीडिया एक्स अकाउंट पर लिखा है, रियासी में हुए हमले में अपने प्रियजनों को खोने वाले परिवारों के प्रति मेरी हार्दिक संवेदना। हम एक देश के रूप में दुख की इस घड़ी में साथ खड़े हैं। इस कठिन समय में मेरी प्रार्थनाएं आप सभी के साथ हैं।

आलिया भट्ट का पोस्ट

एक्ट्रेस आलिया भट्ट ने भी रिएक्ट करते हुए लिखा था, 'यह दिल तोड़ने वाला है, इस हमले में जान गंवाने वाले और घायल होने वाले के परिवार के प्रति मेरी संवेदनाएं, मासूमों पर हमला मानवता को हिलाकर रख दिया है'। 

सिंघम अगेन में दिखेंगे अजय देवगन

अजय की इस साल दो फिल्में रिलीज हुई हैं। हॉरर फिल्म शैतान और स्पोर्ट्स ड्रामा मैदान। इनमें शैतान बॉक्स ऑफिस पर सफल रही थी। वहीं, मैदान को खास रिस्पॉन्स नहीं मिला। दोनों फिल्में ओटीटी पर आ चुकी हैं। अब अजय की दो और फिल्में रिलीज होने वाली हैं।

'औरों मे कहां दम था' (Auron Mein Kahan Dum Tha) में वो तब्बू संग रोमांस करते हुए नजर आएंगे। इसका निर्देशन नीरज पांडे ने किया है। इसके बाद एक सिंघम अगेन आएगी, जो इस साल की बहुप्रतीक्षित फिल्मों में शामिल है। रोहित शेट्टी निर्देशित फिल्म पहले 15 अगस्त पर सिनेमाघरों में आने वाली थी। हालांकि, अब खबर है कि पुष्पा 2 की वजह से इसकी रिलीज आगे खिसक सकती है।

यह भी पढ़ें- Reasi Terror Attack पर फूटा Vishal Dadlani का गुस्सा, जम्मू हमले को लेकर सरकार और अधिकारियों पर साधा निशाना