नये साल पर दिखा ऐश्वर्या का ग्लैमर, अभिषेक बच्चन और बेटी संग मना रही छुट्टियां, देखें तस्वीरें
अभिषेक और ऐश्वर्या के लिए काफी मिला-जुला साल रहा है। ऐश्वर्या की फ़िल्म फन्ने ख़ान हो या अभिषेक बच्चन की फ़िल्म मनमर्जियां हो ये दोनों ही फ़िल्में बॉक्स ऑफिस पर कुछ ख़ास कमाल नहीं दिखा पायी। उम्मीद है साल
मुंबई। दुनिया भर में लोगों ने अपने-अपने अंदाज़ से 2019 का वेलकम किया। बॉलीवुड से कई स्टार्स तो नये साल का जश्न मनाने देश से बाहर चले गए हैं। अभिषेक बच्चन ने भी पत्नी ऐश्वर्या राय बच्चन और बेटी आराध्या के साथ इस दिन को सेलिब्रेट करते कैमरे में कैद हुए हैं।
अभिषेक बच्चन ने ऐश्वर्या और आराध्या के साथ एक खूबसूरत सी तस्वीर शेयर कर सभी को नये साल की मुबारकबाद दी है। इस तस्वीर में आराध्या बेहद प्यारी लग रही हैं तो वहीं ऐश्वर्या का ग्लैमरस अंदाज़ देखने को मिल रहा है। इस तस्वीर में ऐश्वर्या बहुत दिनों बाद एक अलग अवतार में दिख रही हैं और इस आउटफिट में उनका अंदाज़ काफी कॉन्फिडेंट नज़र आ रहा है। जबकि अभिषेक बच्चन भी काफी कूल लग रहे हैं।
यह भी पढ़ें: नये साल पर अक्षय-आमिर, माधुरी दीक्षित से लेकर जाह्नवी कपूर और तैमूर का अंदाज़, देखें तस्वीरें
यह साल अभिषेक और ऐश्वर्या के लिए काफी मिला-जुला साल रहा है। ऐश्वर्या की फ़िल्म 'फन्ने ख़ान' हो या अभिषेक बच्चन की फ़िल्म 'मनमर्जियां' हो ये दोनों ही फ़िल्में बॉक्स ऑफिस पर कुछ ख़ास कमाल नहीं दिखा पायी। उम्मीद है साल 2019 में यह दोनों अपने फैंस के लिए कुछ ख़ास ज़रूर करेंगे! नये साल से पहले क्रिसमस के दिन भी अभिषेक ने ऐश्वर्या और आराध्या के साथ एक तस्वीर शेयर की थी।
यह भी पढ़ें: प्रियंका चोपड़ा और निक जोनास ने स्विट्जरलैंड में मनाया नये साल जा जश्न, देखें तस्वीरें और वीडियो
वैसे अभिषेक-ऐश्वर्या हमेशा चर्चा में बने रहते हैं। हाल ही में मुकेश अंबानी की बेटी की शादी में भी पूरा बच्चन परिवार नज़र आया था। परिवार की लाड़ली आराध्या की गिनती में आज लोकप्रिय स्टार किड्स में होती है और छह साल के आराध्या की भी ज़बरदस्त फैन फॉलोविंग है।