विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 31, 2018 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

प्रियंका चोपड़ा और निक जोनास ने स्विट्जरलैंड में मनाया नया साल, तस्वीरें हुईं वाइरल

By Hirendra JEdited By:
Published: Mon, 31 Dec 2018 09:16 AM (IST)Updated: Sat, 05 Jan 2019 01:13 PM (IST)

शादी के बाद यह प्रियंका और निक का पहला क्रिसमस और नया साल का मौका है, ऐसे में यह दोनों ...और पढ़ें

प्रियंका चोपड़ा और निक जोनास ने स्विट्जरलैंड में मनाया नया साल, तस्वीरें हुईं वाइरल
प्रियंका चोपड़ा और निक जोनास ने स्विट्जरलैंड में मनाया नया साल, तस्वीरें हुईं वाइरल

मुंबई। प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस इन दिनों स्विट्जरलैंड में छुट्टियां मना रहे हैं और वहीं दोनों ने परिवार के साथ नये साल का जश्न भी मनाया। तस्वीरों में आप देख सकते हैं कि शादी के बाद प्रियंका चोपड़ा और हॉलीवुड सिंगर निक जोनस एक-दूसरे के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड कर रहे हैं। दोनों की तस्वीरें लगातार वाइरल हो रही हैं!

सोशल मीडिया पर प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की कई तस्वीरें वाइरल हो रही हैं। बता दें कि पहले निक और प्रियंका दोनों ने अमेरिका में निक की फैमिली के साथ क्रिसमस मनाया। फिर लंदन होते हुए ये दोनों अब स्विट्जरलैंड पहुंच चुके हैं। यहीं दोनों ने नये साल का वेलकम भी किया।

यह भी पढ़ें: मॉम अमृता संग मंदिर पहुंची सारा अली ख़ान, दर्शन के बाद बांटा प्रसाद, देखें तस्वीरें

 

 

 

 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

From mine to yours.. Happy new year everyone! #2019

A post shared by Priyanka Chopra Jonas (@priyankachopra) on

प्रियंका ने इस ट्रिप की कुछ फोटोज़ अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर की हैं। जिनके साथ उन्होंने लिखा-‘पहाड़ों में खुशियां’। आप देख सकते हैं प्रियंका और निक इस दौरान कितने खुश और उत्साहित नज़र आ रहे हैं। गोगल्स के पीछे भी प्रियंका चोपड़ा की आंखों में एक सुकून देखा जा सकता है। निक और प्रियंका के पीछे खूबसूरत बर्फीले पहाड़ों का नज़ारा भी देखने लायक है।

प्रियंका और निक खुलकर इन लम्हों को इंजॉय कर रहे हैं। इस साल यह दोनों लगातार चर्चा में बने रहे हैं और जाते साल में भी सुर्ख़ियों में हैं। इस तस्वीर में भी प्रियंका का एक अलग अंदाज़ देखने को मिल रहा है। सूर्य की बिखरती किरणों के बीच प्रियंका के चेहरे का एक्सप्रेशन भी ज़बरदस्त है! 

निक भी इस दौरान बेहद खुश नज़र आये और प्रियंका के साथ इन खूबसूरत वादियों में उन्होंने भी खूब इंजॉय किया। निक के इस आउटफिट में बर्फीले पहाड़ पर छुट्टियां मनाने की ख़ुशी और तैयारी दोनों दिखाई दे रही हैं। 

घूमने के दौरान प्रियंका और निक जमकर फोटोग्राफी भी कर रहे हैं और कुछ तस्वीरें फैंस से शेयर भी कर रहे हैं।शादी के बाद यह प्रियंका और निक का पहला क्रिसमस और नया साल का मौका है, ऐसे में यह दोनों हर पल को सहेज लेना चाहते हैं और उनकी तस्वीरों के जरिये भी यह समझा जा सकता है।

यह भी पढ़ें: बाहुबली के डायरेक्टर राजामौली के बेटे की शादी का जश्न शुरू, तस्वीरों में देखें पहुंचे ये स्टार्स

बता दें कि दिल्ली और मुंबई के बाद प्रियंका और निक अब अपने हॉलीवुड फ्रेंड्स के लिए भी लॉस एंजेल्स में भी एक ख़ास रिसेप्शन रखने वाले हैं। स्विट्जरलैंड में हनीमून के बाद प्रियंका मुंबई लौटेंगी और अपनी फ़िल्म 'द स्काय इज़ पिंक' की शूटिंग करेंगी। जिसके बाद वो जनवरी लास्ट वीक में निक से मिलने लॉस एंजेल्स जायेंगी और वहां दोनों मिलकर अपने हॉलीवुड दोस्तों के लिए ख़ास रिसेप्शन रखने वाले हैं। हालांकि, अब तक निकयंका की टीम इस ग्रैंड रेस्प्शन के लिए ख़ास वेन्यू ढूंढ रहे हैं। प्रियंका ने नए साल के जश्न पर एक वीडियो भी शेयर किया है जिसमें उनके साथ उनकी मॉम भी हैं!