विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 01, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Malaika Arora के गाने 'आप जैसा कोई' के रीमेक को देख चिढ़े पाकिस्तानी अभिनेता अदनान सिद्धिकी, किया ट्रोल

By Jagran NewsEdited By: Rupesh Kumar
Published: Thu, 01 Dec 2022 06:52 PM (IST)

Malaika Arora Aap Jaisa Koi Song मलाइका अरोड़ा को आप जैसा कोई गाने के लिए ट्रोल किया जा रहा है। ...और पढ़ें

Malaika Arora Aap Jaisa Koi Song: आप जैसा कोई मेरी गाने का रीमेक किया गया है।
Malaika Arora Aap Jaisa Koi Song: आप जैसा कोई मेरी गाने का रीमेक किया गया है।

नई दिल्ली, जेएनएन। Malaika Arora Aap Jaisa Koi Song: आयुष्मान खुराना की फिल्म एन एक्शन हीरो अभी हाल ही में रिलीज हुई है। इस फिल्म में मलाइका अरोड़ा ने धमाकेदार स्पेशल नंबर किया है। उन्होंने आप जैसा कोई गाने के रिमिक्स पर आयुष्मान खुराना के साथ ठुमके लगाए हैं। हालांकि उनका यह गाना पाकिस्तानी अभिनेता अदनान सिद्धिकी को पसंद नहीं आया है और उन्होंने इसे लेकर मेकर्स को ट्रोल किया है। 

जीनत अमान के गाने को मलाइका अरोड़ा पर फिल्माया गया है

बॉलीवुड के पुराने सुपरहिट गाने को नए अंदाज में पेश करने का अब एक नया ट्रेंड बन गया है। हाल ही में नाजिया हसन का गाया हुआ गाना आप जैसा कोई को रिक्रिएट किया गया है। यह फिल्म कुर्बानी का सुपरहिट गाना था। इसे जीनत अमान पर फिल्माया गया था। अब इस गाने को हाल ही में आयुष्मान खुराना की फिल्म एन एक्शन हीरो में मलाइका अरोड़ा पर फिल्माया गया है।

यह भी पढ़ें: Ashneer Grover ने बिग बॉस को बताया 'बासी', कहा- असफल लोगों का शो

पाकिस्तानी अभिनेता अदनान सिद्धिकी को पसंद नहीं आया है

यह रीमेक पाकिस्तानी अभिनेता अदनान सिद्धिकी को पसंद नहीं आया है। अदनान सिद्धकी ने ट्विटर पर ट्वीट करते हुए लिखा है, 'क्या दुनिया में अचानक ऐसा कोई माहौल बन पड़ा है कि पुराने परफेक्ट क्लासिक को खराब कर दिया जाए। रिक्रिएशन के लिए भी प्रतिभाशाली होना आवश्यक है। नाजिया हसन अपनी कब्र में दुखी हो रही होंगी। आप जैसा कोई नहीं।' एन एक्शन हीरो का निर्देशन अनिरुद्ध अय्यर ने किया है। इस फिल्म में जयदीप अहलावत की भी अहम भूमिका है। यह फिल्म 2 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई है। फिल्म का लेखन अनिरुद्ध ने किया है। वहीं फिल्म का कहानी नीरज यादव ने लिखी है।

यह भी पढ़ें: Amitabh Bachchan पर थी 90 करोड़ रुपये की उधारी, परेश रावल ने बिग बी के संघर्ष के दिनों को याद कर कही ये बात

मलाइका अरोड़ा की प्रेग्नेंसी की खबरें भी सोशल मीडिया पर वायरल हुई थी

इस बीच मलाइका अरोड़ा की प्रेग्नेंसी की खबरें भी सोशल मीडिया पर वायरल हुई थी, जिसे लेकर अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा ने प्रतिक्रिया देते हुए न सिर्फ खबरों का खंडन किया था बल्कि ऐसी खबरें लिखने वालों को लताड़ भी लगाई थी।