यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 18, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Aankh Micholi: 'आंख मिचौली' का फर्स्ट लुक पोस्टर हुआ आउट, दर्शकों को हंसाने के लिए इस दिन रिलीज होगी फिल्म
Aankh Micholi जल्द ही निर्देशक उमेश शुक्ला की फिल्म आंख मिचौली रिलीज होने वाली है। यह फिल्म पारिवारिक और कॉमेडी ...और पढ़ें

HighLights
- रिलीज हुआ 'आंख मिचौली' का फर्स्ट लुक पोस्टर
- रिलीज डेट का भी हुआ ऐलान
- हंसने पर मजबूर कर देगी ये कॉमेडी फिल्म
नई दिल्ली, जेएनएन। Aankh Micholi: दर्शकों को अपनी 'ओएमजी' और '102 नॉट आउट' जैसी फिल्मों से दीवाना बनाने वाले निर्देशक उमेश शुक्ला एक बार फिर पारिवारिक मनोरंजन फिल्म 'आंख मिचौली' के साथ लोगों को हंसाने के लिए तैयार हैं। आज फिल्म का पोस्टर और इसकी रिलीज डेट का ऐलान कर दिया गया है।
यह फिल्म एक भारतीय शादी के इर्द-गिर्द घूमती हुई, दो बेमेल परिवारों के पागलपन और उनकी चालों को दिखाती है। यह फिल्म आपको हंसी, ड्रामा और इमोशन की एक अलग ही यात्रा पर ले जाएगी। इस फिल्म में मृणाल ठाकुर, अभिमन्यु, शरमन जोशी, परेश रावल, दिव्या दत्ता, दर्शन जरीवाला, अभिषेक बनर्जी, ग्रुशा कपूर जैसे कई कलाकार नजर आने वाले हैं।
परिवार के साथ देख सकते हैं फिल्म
फिल्म के बारे में बात करते हुए निर्देशक उमेश शुक्ला ने बताया कि 'हमने इस फिल्म को अपना दिल और आत्मा दे दी है और यह तथ्य कि हम इसे सिनेमाघरों में आते हुए देख रहे हैं। यह किसी भी फिल्म निर्माता के लिए बड़ा आशीर्वाद और खुशी है'। इसके आगे उन्होंने बताया कि यह एक मजेदार फिल्म है जिसका आनंद परिवार के साथ लिया जा सकता है। हमें उम्मीद है कि इसे बहुत प्यार मिलेगा। मैं हर किसी को मुस्कुराते हुए देखना चाहता हूं।
The director who brought you 'Oh My God' and '102 Not Out' @umeshkshukla is back to steal your hearts! Presenting, the poster of 'Aankh Micholi' – a delightful family entertainer movie that promises a riot of laughter! 🤣
Releasing on 27th October, in cinemas near you! pic.twitter.com/asgttCD0GN
— Sony Pictures Films India (@sonypicsfilmsin) September 18, 2023
कब रिलीज होगी फिल्म
रिलीज डेट के साथ ही फिल्म के फर्स्ट लुक पोस्टर को भी जारी किया गया है। इसमें देखा जा सकता है कि मृणाल ठाकुर, दिव्या दत्ता, शरमन जोशी, परेश रावल, अभिषेक बनर्जी और अभिमन्यु घोड़ी पर बैठे हैं। पोस्टर में पीछे घरों को लाइट से सजाया गया है। इससे पता चलता है कि ये शादी वाला घर है। बता दें कि फिल्म 'आंख मिचौली' 27 अक्टूबर, 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार है।
पोस्टर पर फैंस ने दिया ऐसा रिएक्शन
पोस्टर रिलीज होने के बाद फैंस इस पर कमेंट करते हुए नजर आ रहे हैं। लोगों को फिल्म का यह पोस्टर काफी पसंद आ रहा है। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा 'वाह इंतजार नहीं हो रहा'। एक अन्य ने लिखा 'फाइनली यह आ रही है'। 'आंख मिचौली' जितेंद्र परमार द्वारा लिखी गई और सोनी पिक्चर्स इंटरनेशनल प्रोडक्शंस, उमेश शुक्ला और आशीष वाघ के मैरी गो राउंड स्टूडियो द्वारा निर्मित फिल्म है।
