जापान अकादमी अवॉर्ड्स के लिए 'थ्री इडियट्स' नॉमिनेट
भारत में सफलता के झंडे गाड़ने वाली आमिर की फिल्म थ्री इडियट्स ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी खूब नाम कमाया था। साल 200
मुंबई। भारत में सफलता के झंडे गाड़ने वाली आमिर की फिल्म थ्री इडियट्स ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी खूब नाम कमाया था। साल 2009 में आई इस फिल्म ने भारत में ही नहीं, बल्कि ग्लोबल मार्केट में भी धूम मचाई थी। अब खबर है कि फिल्म को 37वें जापान अकादमी अवॉर्ड्स की सर्वश्रेष्ठ विदेशी भाषा फिल्म की श्रेणी के लिए नामांकित किया गया है।
पढ़ें : इस एक फिल्म ने मचा दी हड़कंप
भारत में थ्री इडियट्स साल 2009 में रिलीज हुई थी, लेकिन जापान में यह फिल्म जून 2013 में रिलीज हुई। इस फिल्म का मुकाबला अन्य चार विदेशी फिल्मों के साथ हो रहा है। ये फिल्में है ग्रैविटी, जैंगो अनचेंड, लैस मिजरेबल्स और कैप्टन फिलिप्स। अवॉर्ड्स की आधिकारिक वेबसाइट में फिल्म के आगे लिखा हुआ है,(आई एम श्योर, गो वेल)
सात मार्च को इन अवॉर्ड्स का आयोजन किया जाएगा। साल 1978 में इस अवॉर्ड फंक्शन की शुरुआत हुई थी। राजकुमार हिरानी निर्देशित फिल्म थ्री इडियट्स में आमिर खान के अलावा करीना कपूर, बोमन ईरानी, आर माधवन, शरमन जोशी भी मुख्य भूमिका में थे। फिल्म ने रिलीज के बाद ओवरसीज में 2.5 करोड़ यूएस डॉलर का कारोबार किया था। पहली बार ओवरसीज में किसी भारतीय फिल्म ने इतनी कमाई की थी। इस फिल्म ने अपने दौर के बहुत सारे बड़े अवॉर्ड जीते हैं।
मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर