विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 30, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Aamir Khan ने कपिल शर्मा संग अपने शो में न बुलाने पर जताई नाराजगी, बोले- मुझे कभी नहीं बुलाया

By Aditi YadavEdited By: Aditi Yadav
Published: Tue, 30 May 2023 11:57 PM (IST)

Aamir Khan And Kapil Sharma आमिर खान (Aamir Khan) मुंबई में पंजाबी फिल्म के ट्रेलर लॉन्च का हिस्सा बने। इस ...और पढ़ें

kapil sharma, aamir khan Photo Credit instgram
kapil sharma, aamir khan Photo Credit instgram

 नई दिल्ली, जेएनएन। Aamir Khan And Kapil Sharma: आमिर खान (Aamir Khan) ने कुछ समय के लिए मूवी से ब्रेक लिया है, लेकिन सुर्खियों में वो अक्सर छाए रहते हैं। मंगलवार को एक्टर मुंबई में  पंजाबी फिल्म के ट्रेलर लॉन्च का हिस्सा बने। इस दौरान उनके साथ कॉमेडियन कपिल शर्मा भी नजर आए। सोशल मीडिया पर कई तस्वीरें और वीडियो सामने आए है। इस दौरान कुछ ऐसा हुआ, जिसमे आमिर खान की नाराजगी देखने को मिली।

'कैरी ऑन जट्टा 3' का ट्रेलर लॉन्च

आमिर खान और कपिल शर्मा पंजाबी फिल्म 'कैरी ऑन जट्टा 3' के ट्रेलर लांच में शामिल हुए। इस दौरान आमिर खान ने कपिल शर्मा से बातों ही बातों में अपनी नाराजगी भी बता दी। दरअसल, आमिर ने कपिल शर्मा को कहा कि वह कभी उन्हें अपने शो में नहीं बुलाते। इस पर कॉमेडियन कपिल शर्मा ने बहुत ही मजेदार तरीके से एक्टर को जवाब भी दिया।

View this post on Instagram

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)

इसने मुझे कभी शो पर नहीं बुलाया- आमिर खान

दरअसल विरल भयानी ने एक वीडियो साझा किया है, जिसमे आमिर ने कहा,  मैंने दो-तीन हफ्ते पहले कपिल शर्मा को फोन किया था। मैं आज कल काम कम कर रहा हूं। फैमिली के साथ ज्यादा हूं। मुझे कॉमेडी देखना बहुत पसंद है। हर रात को मैं कुछ ना कुछ देखता हूं सोने से पहले। पिछले कई महीने से मैं कपिल शर्मा शो को देख रहा हूं। मैं इतना बड़ा फैन हो गया हूं इनका।

मेरी इतनी शामों को इन्होंने रंगीन किया है। इतना हंसा हूं मैं। मैंने कपिल को फोन करके कहा कि थैंक्यू आप इतने लोगों को एंटरटेन करते हैं। ये इतना बड़ा काम है लोगों का दिल बहलाना। तुम्हें यहां देखकर मैं बहुत खुश हूं। मैं तुम्हारे सबसे बड़े फैंस में से एक हूं। आगे एक्टर ने कहा, आपने मुझे कभी शो पर नहीं बुलाया? ' इससे पहले वह पूछे मैं ही कह दूं। कपिल से एक कदम आगे हूं मैं।

View this post on Instagram

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)

मैंने बहुत बार रिक्वेस्ट की- कपिल शर्मा

आमिर की बातों को ध्यान से सुन रहे कपिल शर्मा ने कहा, 'हमारा सौभाग्य होगा जिस दिन आप आएंगे। जब भी आमिर भाई से मुलाकात हुई है हमेशा भीड़ भाड़ में हुई है। मैंने बहुत बार रिक्वेस्ट भी की आमिर भाई को। तो कहते हैं मैं अभी जा रहा हूं वापस आकर बात करते हैं। उसके बाद 3 साल बाद मिलते हैं।'