विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

'शादी से पहले फिजिकल होना नॉर्मल...'आमिर खान की एक्स वाइफ का युवा पीढ़ी पर कमेंट, ये क्या कह गईं किरण राव?

Published: Mon, 05 Oct 2026 03:38 PM (IST)Updated: Mon, 05 Oct 2026 03:55 PM (IST)

किरण राव ने आज के रिश्तों और युवा पीढ़ी की सोच पर बात की है। उन्होंने कहा कि आजकल के ...और पढ़ें

किरण राव और आमिर खान

किरण राव और आमिर खान

HighLights

  1. किरण राव ने आज के रिश्तों और युवा पीढ़ी की सोच पर बात की

  2. युवा पीढ़ी शादी से पहले शारीरिक संबंध बनाने को लेकर आजाद

  3. 'लस्ट स्टोरीज 3' के प्रमोशन में किरण राव ने विचार साझा किए

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। आमिर खान (Aamir Khan) की एक्स वाइफ किरण राव (Kiran Rao) ने हाल ही में आज के रिश्तों पर बात की है। उन्होंने बताया कि आजकल के बच्चे पुरानी जेनरेशन के मुकाबले रोमांटिक रिलेशन को किस तरह देखते हैं?

किरण ने कहा कि आज की पीढ़ी शादी से पहले शारीरिक संबंध बनाने को लेकर आजाद है और अपनी जिंदगी अपने हिसाब से जीती है जो बिल्कुल सही है।

किरण राव ने कहा कि आज के समय में रिश्ते पहले की पीढ़ियों के मुकाबले कम बंधनों वाले हैं। उन्होंने इस बारे में भी बात की कि युवा लोग कितनी खुलकर अपनी बात रखते हैं।

अभी के लोग अलग सोचते हैं - किरण

आईएनएस से बातचीत में किरण ने कहा, 'पहले लोगों से उम्मीद की जाती थी कि वे एक खास तरह के रिश्ते में रहें, लेकिन आज ऐसा नहीं है। मुझे लगता है कि अब रिश्तों में आजादी है। अगर आप आज की पीढ़ी की तुलना मेरी पीढ़ी से करें, तो मुझे लगता है कि आज के युवाओं के पास खुलकर अपनी बात कहने और बिना किसी हिचकिचाहट के जीने की ज्यादा आजादी है।'

Kiran (1)

इसे समझाते हुए एक्ट्रेस ने आगे कहा, 'मेरा मतलब है, अब दुनिया बदल गई है और खुद को जाहिर करने के तरीके भी काफी अलग हैं, इसलिए हम इसी पहलू को समझना चाहते थे।'

लस्ट स्टोरीज 3 के प्रमोशन के दौरान, किरण राव से एक ऐसी कहानी के बारे में पूछा गया जिसमें युवा लोग प्यार और रिश्तों को लेकर बेफिक्र नजर आते हैं।

Kiran (2)

लस्ट स्टोरीज 3 पर क्या बोलीं डायरेक्टर?

फिल्ममेकर से पूछा गया कि एक डायरेक्टर और एक व्यक्ति के तौर पर वह ऐसे रिश्तों को कैसे देखती हैं। उन्होंने बताया कि यह कहानी दो ऐसे युवाओं पर केंद्रित है जो एक-दूसरे की ओर आकर्षित हैं। दो युवा जो किसी भी बंधन में नहीं बंधे हैं और एक-दूसरे की ओर आकर्षित हैं। तो, उनके अगले कदम क्या होंगे?

'लस्ट स्टोरीज 3' में किरण राव ने एक स्टोरी डायरेक्ट की है जिसमें सना थम्पी (Sana Thampi) और गुरफतेह पीरजादा (Gurfateh Pirzada) नजर आए।

यह भी पढ़ें- Katrina Kaif का 13 साल पुराना गाना, आज इस पर झूमती हैं 'गर्ल्स हॉस्टल' की लड़कियां; सुनिधि चौहान ने दी है आवाज

यह भी पढ़ें- 20 बार बदला गया था Aamir Khan के गाने का 'मुखड़ा', 36 सालों से उदित नारायण की आवाज में है अमर