विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 08, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Ira Khan Wedding: आमिर खान की एक्स वाइफ Kiran ने आइरा खान के प्री-वेडिंग फंक्शन में गाया गाना, वीडियो आया सामने

Published: Mon, 08 Jan 2024 04:11 PM (IST)

Ira Kha Wedding आमिर खान की बेटी आइरा खान अपने ब्वॉयफ्रेंड नुपुर शिखरे के साथ शादी के बंधन में बंधने ...और पढ़ें

आइरा खान की शादी में किरण राव ने गाया गाना। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम
आइरा खान की शादी में किरण राव ने गाया गाना। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

HighLights

  1. आइरा खान की प्री-वेडिंग में किरण राव ने गाया गाना
  2. उदयपुर में शुरू हुईं आइरा खान की शादी की रस्में
  3. नुपुर शिखरे के साथ शाही अंदाज में लेंगी सात फेरे

 एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Nupur Shikhare-Ira Khan Wedding: बॉलीवुड अभिनेता आमिर खान (Aamir Khan) की बेटी आइरा खान अपनी शादी को लेकर चर्चा में हैं। लॉन्ग टाइम ब्वॉयफ्रेंड नुपुर शिखरे (Nupur Shikhare) के साथ कोर्ट मैरिज करने के बाद आइरा उदयपुर में शाही अंदाज में शादी रचाने जा रही हैं। 

आइरा खान और नुपुर शिखरे कुछ सालों से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। नुपुर ससुर आमिर खान के फिटनेस ट्रेनर रह चुके हैं। पिछले साल ही आइरा ने नुपुर के साथ सगाई की थी। 3 जनवरी 2024 को ग्रैंड वेडिंग से पहले कपल ने मुंबई में रजिस्टर्ड मैरिज की थी। अब उदयपुर में उनकी शादी की रस्में शुरू हो गई हैं।

आमिर खान की एक्स वाइफ ने गाया गाना

7 जनवरी 2024 को आइरा खान और नुपुर शिखरे के लिए उदयपुर में प्री-वेडिंग पार्टी होस्ट की गई थी। पार्टी में लाइव म्यूजिक चला और सभी ने इसे एन्जॉय किया। इस पार्टी में रंग जमाने में आइरा की सौतेली मां और आमिर की दूसरी एक्स वाइफ किरण राव (Kiran Rao) भी पीछे नहीं रहीं। 

Ira Khan

उन्होंने आइरा के प्री-वेडिंग फंक्शन के लिए एक अंग्रेजी गाना गाया। ब्लैक साड़ी में किरण बहुत खूबसूरत लग रही थीं। फिल्म डायरेक्टर मोजेज सिंह ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर किरण राव का वीडियो शेयर किया है।

Ira Khan

यह भी पढ़ें- Ira Khan Wedding: पायजामा पार्टी से संगीत सेरेमनी तक, आइरा ने यूनिक कार्ड शेयर कर दी वेडिंग फंक्शंस की डिटेल्स

आइरा खान का प्री-वेडिंग लुक

शादी से पहले उदयपुर में आयोजित म्यूजिकल नाइट में आइरा खान और नुपुर शिखरे ने वेस्टर्न लुक में कहर बरपाया था। आइरा ब्लैक कलर की शॉर्ट ड्रेस में बहुत खूबसूरत लग रही थीं। वहीं, नुपुर भी ब्लैक सूट-बूट में जच रहे थे। 

आइरा खान की मेहंदी सेरेमनी

सोमवार को आइरा खान का मेहंदी फंक्शन है। आमिर की लाडली की मेहंदी सेरेमनी से फोटो भी सामने आ गई है। तस्वीर में वह होने वाले पति नुपुर के नाम की मेहंदी लगाती हुई नजर आ रही हैं। बेज कलर के लहंगे में आइरा बहुत प्यारी लग रही हैं। नुपुर ने मरून नेहरू जैकेट के साथ पिंक कुर्ता पहना था। 

Ira Khan Mehendi

यह भी पढ़ें- Ira Khan की शादी में Aamir ने किया एक्स वाइफ रीना दत्ता और किरण राव संग जमकर डांस, वीडियो हुआ वायरल