यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 02, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Ira Khan Wedding: हल्दी सेरेमनी के बीच शॉर्ट स्कर्ट में स्पॉट हुईं 'दुल्हन' आइरा खान, दूल्हेराजा ने लुटाया प्यार
Ira Khan Wedding आमिर खान की बेटी आइरा खान अपने लॉन्ग टाइम ब्वॉयफ्रेंड नुपुर शिखरे के साथ शादी के बंधन ...और पढ़ें

HighLights
- शादी से पहले स्पॉट हुईं आइरा खान
- प्री-वेडिंग फंक्शन के बीच आमिर के घर पर दिखीं आइरा
- शॉर्ट स्कर्ट में आइरा खान ने दिया पोज
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Ira Khan Wedding: आमिर खान (Aamir Khan) की लाडली बेटी आइरा खान (Ira Khan) जल्द ही मिस से मिसेज बनने वाली हैं। मंगलवार से आइरा खान की शादी की रस्में भी शुरू हो चुके हैं। प्री-वेडिंग फंक्शन के बीच आइरा को मुंबई में पिता आमिर के साथ देखा गया।
पापा के घर पहुंचीं आइरा खान
मंगलवार को आइरा खान अपनी दोस्त के साथ पिता आमिर खान के घर के बाहर स्पॉट हुईं। इस दौरान होने वाली दुल्हन ग्रे कलर की शॉर्ट स्कर्ट और चेक्ड शर्ट में दिखाई दीं। नो मेकअप और सिंपल पोनीटेल के साथ ब्राइडल ग्लो ने आइरा की खूबसूरती में चार-चांद लगा दिया। इस दौरान आमिर की लाडली बैग और बोतल भी ली हुई थीं।
यह भी पढ़ें- Ira Khan Wedding: होने वाले दामाद के घर हल्दी लेकर पहुंचीं Aamir Khan की एक्स वाइफ किरण और रीना, देखें वीडियो
नुपुर शिखरे ने लुटाया दुल्हन पर प्यार
आइरा खान ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर अपनी एक तस्वीर शेयर की है, जिसे रीशेयर करते हुए नुपुर शिखरे ने अपनी दुल्हन पर प्यार लुटाया है। फोटो पोस्ट करते हुए नुपुर ने लिखा, "आई लव यू मेरी दुल्हन।"
कैजुअल लुक में दिखे आमिर खान
आइरा खान के बाद आमिर खान भी अपने घर के बाहर नजर आए। एक्टर ने सिंपल और कन्फर्टेबल लुक कैरी किया था। पायजामा, ब्लैक टीशर्ट और चप्पल में दुल्हन के पिता ने पैपराजी के साथ चिट-चैट की और पोज देकर चले गए।
कल सात फेरे लेंगी आइरा खान
आइरा खान और नुपुर शिखरे की शादी की रस्में 2 जनवरी 2024 से शुरू हो गई हैं। मंगलवार को आमिर खान की दोनों एक्स वाइफ रीना दत्ता और किरण राव को अन्य रिश्तेदारों के साथ होने वाले दामाद नुपुर शिखरे के घर जाते हुए देखा गया था। दोनों ही महाराष्ट्रियन लुक में नुपुर के घर हल्दी लेकर पहुंची थीं। नुपुर मराठी फैमिली से ताल्लुक रखते हैं, इसलिए शादी की रस्में भी महाराष्ट्रियन रीति-रिवाज से हो रहे हैं।
खबर है कि आइरा खान 3 जनवरी 2024 को नुपुर शिखरे के साथ कोर्ट मैरिज करेंगी और फिर उदयपुर में दोनों की डेस्टिनेशन वेडिंग होगी। आइरा और नुपुर शादी के बाद बॉलीवुड सेलिब्रिटीज के लिए मुंबई में एक शानदार वेडिंग रिसेप्शन रखेंगे।
यह भी पढ़ें- Ira Khan Wedding: भतीजी आयरा खान के वेडिंग प्लान पर बोले फैसल खान, मुंबई और उदयपुर में होगी ग्रैंड वेडिंग
