यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 08, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Ira Khan Birthday: नूपुर शिखरे ने वाइफ आइरा खान को विश किया बर्थडे, Aamir Khan की लाडली के लिए लिखा ये नोट
आमिर खान की लाडली आइरा खान आज 8 मई को 27 साल की हो गई हैं। उनके बर्थडे पर फैंस ...और पढ़ें

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। बॉलीवुड अभिनेता आमिर खान की बेटी आइरा खान के लिए आज का दिन बेहद खास है। दरअसल, आइरा आज 8 मई को अपना 27वां जन्मदिन सेलिब्रेट कर रही हैं। इस खास दिन पर उनके फैंस और परिवार के लोग उन्हें बर्थडे की शुभकामनाएं दे रहे हैं। ऐसे में अब उनके पति नूपुर शिखरे ने भी उन्हें विश करते हुए एक पोस्ट किया है।
नूपुर ने शेयर की शादी की अनदेखी तस्वीर
नूपुर शिखरे ने अपने सोशल मीडिया हैंडल इंस्टाग्राम पर आइरा के साथ शादी की एक अनदेखी फोटो शेयर की है। इस फोटो में नूपुर ऑल ब्लैक लुक में दिखाई दे रहे हैं। वहीं, उन्होंने कंधे पर लाल दुपट्टा लपेटा हुआ है। इसके अलावा आइरा ब्लैक पैंट और लाल ब्लाउज में नजर आ रही हैं। दोनों विक्ट्री का साइन बनाते हुए कैमरा के सामने पोज देते हुए नजर आ रहे हैं।
यह भी पढ़ें: बच्चों की इन हरकतों से परेशान हैं मिस्टर परफेक्शनिस्ट Aamir Khan, कपिल शर्मा के शो में सुनाया अपना दुखड़ा
इस फोटो को शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा कि हैप्पी बर्थडे माय लव, मैं तुमसे बहुत प्यार करता हूं। इस फोटो पर आइरा ने भी प्यार लुटाते हुए अपने सोशल मीडिया पर शेयर किया है।

फैंस ने किया आइरा को विश
नूपुर शिखरे के इस पोस्ट पर कई फैंस आइरा को बधाई दे रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा कि ब्यूटीफुल कपल। वहीं, दूसरे ने लिखा कि जन्मदिन मुबारक हो आइरा खान, भगवान आपको हमेशा अच्छा स्वास्थ्य और खुशियां दें। तीसरे यूजर ने लिखा कि हैप्पी बर्थडे आइरा। इसके अलावा भी उनके कई फैंस ने उन्हें विश किया।
इसी साल की दोनों ने शादी
बता दें कि आइरा खान ने इसी साल की शुरुआत में अपने लॉन्ग टाइम ब्वॉयफ्रेंड और फिटनेस ट्रेनर नूपुर शिखरे के साथ राजस्थान जाकर पहले रजिस्टर मैरिज और फिर व्हाइट वेडिंग की थी। इसके बाद दोनों ने मुंबई में ग्रैंड रिसेप्शन दिया था, जिसमें बॉलीवुड के कई सितारे शामिल हुए थे।
