विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

बुरा फंसे Anurag Kashyap, सूरत कोर्ट ने जारी किया वारंट; ब्राह्मणों के खिलाफ दिया था विवादित बयान

Published: Tue, 03 Nov 2026 02:21 PM (IST)

निर्देशक अनुराग कश्यप (Anurag Kashyap) मुश्किल में फंस गए हैं। सूरत कोर्ट ने निर्देशक के खिलाफ वारंट जारी किया है ...और पढ़ें

अनुराग कश्यप के खिलाफ कोर्ट का वारंट। फोटो क्रेडिट- एक्स

अनुराग कश्यप के खिलाफ कोर्ट का वारंट। फोटो क्रेडिट- एक्स

HighLights

  1. अनुराग कश्यप के खिलाफ सूरत कोर्ट का वारंट 

  2. निर्देशक को 24 दिसंबर को पेश होने का निर्देश 

  3. ब्राह्मण समाज को लेकर की थी आपत्तिजनक बात

जागरण न्यूज नेटवर्क, अहमदाबाद। 'गैंग्स ऑफ वासेपुर' के निर्देशक अनुराग कश्यप (Anurag Kashyap) के खिलाफ सूरत कोर्ट ने एक आपत्तिजनक पोस्ट मामले में वारंट जारी किया है।

इससे पहले उन्हें कई बार समन भेजा गया, यहां तक कि स्थानीय समाचार पत्रों में नोटिस जारी कर भी पूछताछ के लिए बुलाया गया था, लेकिन वह उपस्थित नहीं हो रहे थे।

ब्राह्मणों पर विवादिय बयान के बाद भेजा गया था समन

सूरत कोर्ट की ओर से जारी इस वारंट में बताया गया है कि अप्रैल 2025 में अनुराग कश्यप ने अपने इंटरनेट मीडिया अकाउंट पर ब्राह्मणों एवं ब्राह्मण समाज के खिलाफ एक विवादित पोस्ट की थी। इंटरनेट मीडिया पर इसको लेकर काफी विरोध भी जताया गया था। उन्होंने विरोध एवं समाज की अपील के बावजूद पोस्ट को नहीं हटाया तथा इंटरनेट मीडिया पर उनकी आलोचना करने वाले पर अभद्र भाषा में टिप्पणी की थी।

Anurag

24 दिसंबर को कोर्ट में पेश होने का निर्देश

सूरत के अधिवक्ता कमलेश रावल ने इस मामले में शिकायत दर्ज कराई थी जिसके बाद स्थानीय अदालत में अनुराग कश्यप के खिलाफ समन जारी किया था, लेकिन कश्यप कोर्ट में पेश नहीं हुए। गत 5 सितंबर को मुंबई के समाचार पत्र में समाचार प्रकाशित कर समन की तामील कराई गई इसके बावजूद भी अनुराग कश्यप ने इस मामले में कोई जवाब पेश नहीं किया। इसलिए ट्रायल कोर्ट ने अब वारंट जारी कर उन्हें 24 दिसंबर को उपस्थित होने का निर्देश दिया है।

अनुराग कश्यप ने मांगी थी माफी

पिछले साल अप्रैल महीने में अनुराग कश्यप ने ब्राह्मणों के खिलाफ विवादित बयान दिया था। उनके अपमानजनक भाषा को लेकर सोशल मीडिया पर बुरी तरह आलोचना हुई थी। हालांकि, ट्रोलिंग के बाद निर्देशक ने एक पोस्ट करके माफी मांगी थी और कहा था कि उन्होंने गुस्से में अपनी मर्यादा की सीमा पार कर दी थी। इसके बाद उनके खिलाफ सूरत समेत कई शहरों में शिकायतें दर्ज की गई थीं। 

यह भी पढ़ें- भारत में Diljit Dosanjh की Satluj बैन पर आया अनुराग का रिएक्शन, बोले - 'मैं देखना नहीं चाह रहा था लेकिन अब...'

यह भी पढ़ें- ब्राह्मणों के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी करने पर अनुराग कश्यप की बढ़ी मुश्किलें, सूरत कोर्ट ने दिया केस दर्ज करने का आदेश

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।